सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम हुए कोरोना पॉजिटिव, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती

मुंबई। कोरोना वायरस के कहर ने आम के साथ खास लोगों को भी परेशान कर दिया है। लंबे समय तक अस्पताल में रहकर जंग जीतने के बाद जहां अमिताभ बच्चन घर वापस लौटे आए हैं। वहीं, अब फेमस सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

74 साल के एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें कहा गया कि उन्हें ठंड और बुखार के साथ कुछ दिनों के लिए सीने में जकड़न थी, जिसके कारण उन्होंने कोरोना वायरस के लिए परीक्षण करवाना पड़ा, जिसमें वो पॉजिटिव पाए गए हैं।

फेमस सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम ने बताया कि डॉक्टर्स ने उन्हें घर में ही क्वारंटाइन रहने और दवा लेने का निर्देश दिया था। लेकिन उनके परिवार वाले चिंतित थे इसलिए उन्होंने खुद को अस्पताल में एडमिट करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button