बच्चो के विवाद के बाद फेका गया तेजाब, 4 झुलसे

बाराबंकी की नगर कोतवाली इलाके के बंकी कस्बे में बच्चो के आपसी विवाद के बाद दबंगों ने एक परिवार पर ईट , पत्थर और तेजाब से हमला बोल कर परिवार के 4 लोगो को बुरी तरह जख्मी कर दिया ।

मामला बंकी कस्बे के उत्तर टोला स्थित कश्मीरी मोहल्ले का है जहां खेल के दौरान हुए बच्चो के आपसी विवाद के बाद गौतम नाम के दबंग ने अपने आधा दर्जन साथियों को साथ लेकर मीना देवी नाम की महिला के घर हमला बोल दिया और परिवार के चार लोगो को ईट , पत्थर से मारने के बाद उनके ऊपर तेजाब डाल कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया । इस घटना के बाद घायलो की चीख पुकार सुनकर जमा हुए पड़ोसियों ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुँचाया जहा । वही घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सीमा यादव और नगर कोतवाल पंकज सिंह भी मौके पर पहुचे और घायलो के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन दिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button