अस्थावां विधानसभा में राजद ने प्रखंड कार्यालय का किया उदघाटन

पटना (नालन्दा)। हमजा अस्थानवी। अस्थावां विधानसभा के कतरीसराय प्रखंड के पास रविवार को प्रखंड स्तरीय राजद कार्यालय का उद्घाटन अनिल महराज और कतरीसराय राजद के प्रखंड अध्यक्ष दयानंद सिंह ने किया।

इस दौरान अनिल महराज ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। विधानसभा स्तरीय राजद कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्या कार्यालय में रख सकते हैं। उसके निदान की कोशिश होगी। आप सभी गुटबाजी को भूलकर लालू यादव के हांथों को मजबूत करें और तेजस्वी को बिहार के मुख्यमंत्री बनाने का काम करें।

मौके पर लेफ्ट गठबंधन के नेता कॉमरेड माहेश्वरी सिंह, कॉमरेड डॉ. मनोज और राजद नेता दिनेश चौधरी सहित सैंकड़ो समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button