‘Bharat Jodo Yatra’ में राहुल को मिलेगा मां सोनिया गांधी का साथ, 6 अक्टूबर को होंगी शामिल | BREAKING NEWS


कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी कर्नाटक के मैसूर पहुंच गई हैं। जानकारी के मुताबिक 6 अक्टूबर को वह भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे। इस बात की जानकारी जयराम रमेश की ओर से दी गई है। जयराम रमेश ने दावा किया कि सोनिया गांधी बृहस्पतिवार को यात्रा में शामिल होंगी। इसके साथ ही जयराम रमेश ने यह भी बताया है कि 4 और 5 अक्टूबर को यात्रा को रोका गया है क्योंकि उस दिन दशहरा है। 6 अक्टूबर को इस यात्रा को फिर से प्रारंभ किया जाएगा। अगर सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होती हैं तो काफी लंबे समय के बाद ऐसा पहला मौका होगा जब वह सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी। स्वास्थ्य कारणों की वजह से वह सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहती हैं।

आपको बता दें कि राहुल गांधी लगातार भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी का दावा है कि वह इस में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस का भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ था। अब कर्नाटक में है। 150 दिन चलने वाले इस यात्रा का समापन कश्मीर में होगा। इसमें कुल 3570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 3 दिनों में भाजपा शासित राज्य कर्नाटक में भारत जोड़ो यात्रा को काफी समर्थन मिला है। इससे पता चलता है कि यह यात्रा ऐतिहासिक है और लोग इससे जुड़ना चाहते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 6 अक्टूबर को मांड्या से यात्रा में शामिल होंगी। जयराम रमेश ने यह भी बताया कि आज हम एक एप लांच कर रहे हैं, इस एप का नाम भारत जोड़ो एप है। इस एप से आप यात्रा संबंधित हर जानकारी पा सकते हैं, इस एप के जरिए आप डिजिटल यात्री भी बन सकते हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारी वर्षा के बीच जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ‘‘भाजपा और आरएसएस द्वारा फैलाई जा रही नफरत एवं हिंसा को रोकने’’ पर केंद्रित ‘भारत जोड़ो’ यात्रा को कोई भी चीज नहीं डिगा सकती। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी और नहीं रुकेगी। आप देख रहे हैं कि वर्षा हो रही है लेकिन वर्षा इस यात्रा को नहीं रोक पायी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *