इलाहाबाद HIGH COURT ने आजम खान की गिरफ्तारी पर लगाई रोक | BREAKING NEWS

प्रयागराज, विधि संवाददाता। समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व मंत्री आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने आजम खान की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जौहर विवि में खोदाई के दौरान सरकारी मशीन मिलने के मामले में आजम खां समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए आजम खां ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी जिस पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के इस आदेश को आजम खां को बड़ी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button