फिर बना लो प्रेशर सिस्टम, 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में रेड अलर्ट, यूपी-बिहार भी प्रभावित

भारी बारिश का असर पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। पूर्वी मिदनापुर, झारग्राम, पुरुलिया और पश्चिमी मिदनापुर के अलावा झारखंड के पूर्वी सिंहभूम, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम में अचानक बाढ़ और जलभराव की आशंका जताई गई है।

नयी दिल्ली । देश के कई राज्यों में एक बार फिर मॉनसून सक्रिय होने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल-उत्तरी ओडिशा के तटों पर बने चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो गया है। इसके चलते अगले चार दिनों के दौरान पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार यह सिस्टम अगले 48 घंटों में और प्रभावी हो सकता है और उत्तर ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके प्रभाव से पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

ओडिशा में 29 और 30 अगस्त को कुछ स्थानों पर 204.4 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने अचानक बाढ़ के खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, क्योंझर, मयूरभंज और सुंदरगढ़ के कुछ वाटरशेड तथा निचले इलाकों में जलभराव और फ्लैश फ्लड की स्थिति बन सकती है। प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

पश्चिम बंगाल और झारखंड में 29 अगस्त को तेज बिजली गिरने की चेतावनी है, जबकि 30 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक बिहार में 30 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 29 अगस्त और 2-3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। ओडिशा में 29 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 30 अगस्त से 4 सितंबर तक बारिश जारी रहने की संभावना है। उत्तराखंड में भी 29 अगस्त तथा 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। दिल्ली में फिलहाल भारी बारिश की संभावना नहीं है। 29 से 31 अगस्त के बीच आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। 1 सितंबर को दोपहर या शाम के समय हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

बीबीएयू का 11वां दीक्षा समारोह, राजनाथ सिंह बोले- ‘मेक इन इंडिया” की सफलता के पीछे ‘बिलीव इन इंडिया’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम केवल नियम फालो नहीं करते, नियम बनाते भी हैं। आज की युवा पीढ़ी को अपनी पहचान पर गर्व है। अपनी सभ्ययता पर विश्वास है। अपने देश के भविष्य पर भरोसा है। यह नए भारत में बहुत बड़ा परिवर्तन है। यानी यह कहा जा सकता है कि …

0 comments

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माना सरकारी गेस्ट हाउस से अच्छा है श्री राम सीनियर सिटीजन होम, किया लोकार्पण

तीन दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय पर लखनऊ पहुंचे ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गोमती नगर के विशाल खंड में श्री राम सीनियर सिटीजन होम का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने श्री राम सीनियर सिटीजन होम को किसी भी सरकारी गेस्ट हाउस से बेहतर बताया उन्होंने कहा कि जिस गेस्ट हाउस में हम लोग रुकते …

0 comments

गोरखपुर में सीएम योगी बोले: व्यापारी-बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा किया, तो जेल और जहन्नुम का रास्ता खुला है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब न बिजली का संकट है और न ही सुरक्षा की चिंता। व्यापारी और बेटी की सुरक्षा पर संकट खड़ा करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यापारी और बेटी की सुरक्षा के लिए संकट खड़ा करेगा, उसके लिए जेल और …

0 comments

टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन.

यूपी टीईटी 2026 पास करने वाले करीब 13.3 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षक भर्ती जल्द शुरू होने की जानकारी दी है। शिक्षक पदों के लिए अधियाचन भेजा जा चुका है और विज्ञापन जल्द जारी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल …

0 comments

(Belonging: A Journey of Love) छपने से पहले क्यों विवाद में सोनिया की आत्मकथा, क्या प्रकाशक के लिए दुनिया से अलग है भारत का सच?

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की नवंबर में लॉन्च होने वाली आत्मकथा- ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) को लेकर प्रकाशन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, हाल ही में सामने आया था कि किताब के प्रकाशन के अधिकार हासिल करने वाली कंपनी- पेंग्विन रैंडम हाउस ने …

0 comments

पीएम मोदी पहुंचे ताशकंद: राष्ट्रपति ने एयरपोर्ट में किया स्वागत, व्यापार से रक्षा तक इन मुद्दों पर होगी वार्ता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। ताशकंद पहुंचने पर पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव ने एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच मजबूत होते संबंधों की झलक भी देखने को मिली। अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति …

0 comments

नेपाल की भीषण त्रासदी में पूर्वी चंपारण के एक ही परिवार के 5 लोग लापता, गांव में पसरा मातम

मोतिहारी । नेपाल में भीषण त्रासदी के बाद बिहार के पूर्वी चंपारण में भी मातम छाया है। आदापुर के लाला छपरा गांव के बुधन शाह का परिवार अभी तक लापता है। फिलहाल, परिजन नेपाल में फंसे अपने परिवार के सदस्यों की सलामती की खबर का इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, लाला छपरा गांव …

0 comments

प्रधानमंत्री मोदी का राष्ट्रपति मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर उज्बेकिस्तान का दौरा

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को दो दिन की द्विपक्षीय यात्रा के लिए ताशकंद जाएंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का उज्बेकिस्तान का चैथा दौरा होगा और वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति उज्बेकिस्तान के साथ प्रतिनिधिमंडल-स्तर की बातचीत करेंगे। …

0 comments

हल्द्वानी में खरगे के भाषण के बाद ‘शुद्धिकरण हवन’ पर भड़के राहुल गांधी, बोले- दोषियों पर हो कार्रवाई

नयी दिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत में आज भी दो अलग-अलग विचारधाराओं के बीच संघर्ष जारी है। राहुल गांधी के मुताबिक एक तरफ संविधान की विचारधारा है, जबकि दूसरी तरफ आरएसएस की विचारधारा है। उन्होंने कहा कि देश …

0 comments

चीनी की Ex-mill कीमतों में 20 प्रतिशत की गिरावट, खुदरा बाजार में भी शुरू हुई नरमी: सरकार

नयी दिल्ली । उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में एक्स-मिल चीनी कीमतों में लगभग 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और अब खुदरा बाजार में भी चीनी के दाम नीचे आने लगे हैं। सरकार के अनुसार, आपूर्ति शृंखला में कीमतों का प्रभाव धीरे-धीरे पहुंचता है, …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button