प्रयागराज: भू-माफिया अतीक अहमद की प्रॉपर्टी पर चल रहा है बुलडोजर

प्रयागराज। दिलिप गुप्ता: प्रयागराज के भू माफिया अतीक अहमद की हाईकोर्ट नवाबयूसुफ़ रोड पर स्थित के प्रशासन द्वारा गिराई जा रही है। वही प्रसासन का कहना है कि ये नजूल की जमीन पर अवैध कब्जा है।अब योगी सरकार में नही चलेगी माफियाओ की दादागिरी नही होगा कोई अवैध कब्जा। लगातार अतीक की सम्पत्ती पर प्रसासन की तीखी नजरे गड़ी हुई है। वही सुबह से ही भारी पुलिस बल के साथ प्रयागराज के नवाब युशूफ रोड पर स्थित अतीक अहमद की प्रॉपर्टी पर लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है।

वही हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने बताया कि ये संपत्ति अतीक की नही है।
इसके लीगल ऑनर केरल के सोमराजन है जो अब इस दुनिया मे नही है। अब इसकी देख रेख सोमराजन के दोनो लड़के कर रहे है। और उनको नोटिश और कोई भी इन्फोर्मेशन नही दी गई। ये बोनोफाई की जमीन है। इसका सारा पेपर है और इसका नक्शा तक उनके पास है। मैं उनका लॉयर हूँ मैंने अभी मजिस्ट्रेट से पूछा की आपके मोनोडेमोशन आर्डर तो होगा। तो उन्होंने कहा हमने सारी परिक्रिया पूरी कर ली है। तो हमने कहा कि हमे मोनोडेमोशन आर्डर दिखाए क्या जब सब गिर जाएगा तो मैं किस किस का मुकदमा लड़ूंगा और कह रहे अतीक की साढू की जमीन है।

अगर अतीक की साढू की जमीन होती भी क्या आप बिना नोटिस दिए गिरा देंगे क्या। क्या अतीक का साढू होना पाप है। क्या अतीक का कोई भी रिस्तेदार क्रिमिनल है। हमे बतावे अतीक किसके यहां नही गए। किसकी सादी में नही गए और किसके साथ और कितने लोग अतीक के साथ खाना नही खाया तो सभी को अरेस्ट करेंगें, क्या पूरा शहर जेल में जायेगा। मजिस्ट्रेट ने बताया कि ये प्रापर्टी इमरान की है। और अतीक के साढू है। मुझे केरल से बताया गया कि देखिए क्या हो रहा है और मैं उनका वकील हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button