बलरामपुर: आए.एल.एस यूनियन संघ ने की आपातकालीन बैठक, भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में हुई अहम बैठक

बलरामपुर। जीवनदायिनी स्वास्थ्य विभाग 108-102 ए.एल.एस यूनियन संघ की आपातकालीन बैठक श्रीदत्तगंज ब्लॉक के सभागार में किया गया यूनियन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अगुवाई में बैठक का आयोजन किया गया। 2 नवंबर को होने वाले प्रदेश स्तर पर हड़ताल के बारे में समीक्षा की गई सेवा प्रदाता कंपनी जीवीके ईएमआरआई के द्वारा कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

कर्मचारियों को समय से वेतन ओवरटाइम का भुगतान मिनिमम वेज के हिसाब से सैलरी और ग्रेजुएटी का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार महीने के 10 तारीख के अंदर सैलरी देने को कहा गया है, लेकिन सेवा प्रदाता कंपनी कोई भी बात नहीं मान रही है। कई बार सेवा प्रदाता और श्रम आयुक्त महोदय लखनऊ एवं प्रदेश कमेटी के बीच में वार्ता हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला।

जिससे परेशान होकर कर्मचारियों ने 2 नवंबर को महा हड़ताल का ऐलान कर दिया। बैठक में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, महामंत्री राम कुमार त्रिपाठी, संगठन मंत्री सूरज पांडे, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार, जिला वरिष्ठ प्रवक्ता राम शंकर सिंह, जिला मंत्री प्रिंस सिंह, श्रीदत्तगंज ब्लॉक अध्यक्ष बुधराम वर्मा, गंडास बुजुर्ग ब्लॉक अध्यक्ष लाखन सिंह, शिवपुरा ब्लॉक अध्यक्ष विजय पाठक, उतरौला ब्लॉक अध्यक्ष राम संवारे पटेल और कमेटी के सदस्यों मे तारकेश्वर नाथ, आदर्श शुक्ला व भारी संख्या में ईएमटी और पायलट मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button