संविधान दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी गयी श्रंद्धाजलि

गया: भारत रत्न से सम्मानित संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ भीमराव अंबेडकर जी को संविधान दिवस के अवसर पर गया ज़िलाभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के द्वारा गया नगर कार्यालय उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी गयी।

उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, बाबा साहेब अपने भारत के संविधान को दो वर्ष ग्यारह माह अठारह दिन में 26 नवंबर 1949 को राष्ट्र को समर्पित किये। 26जनवरी 1950 गणतंत्र भारत में संविधान अमल में लाया गया, आज पूरा देश उसी संविधान पर कार्य कर रहा है।

इस मौके पर उपास्थि वक्तओं के द्वारा बाबासाहेब के द्वारा जो कमजोर एवम अनुसूचित जाति, जनजाति के कवच एवम रक्षक के रूप मे वर्णित है। ऐसे महान संविधान निर्माता को शत शत नमन करता हूँ।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी प्रमोद कुमार चौधरी, ज़िला महामंत्री अशोक प्रसाद भारती, सरयू रजक, बिनोद पासवान, ज़िला उपाध्यछ राजेन्द्र प्रसाद आधीवक्ता, ज़िला मंत्री संतोष ठाकुर, जितेंद्र कुमार, राजू कुमार वर्मा, विशम्बर गुप्ता, इंजीनियर अमित कुमार पासवान सहित अनेक लोगों ने श्रंद्धाजलि सुमन अर्पित किया।

रिपोर्ट: अभिषेक कुमार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button