मुंबई: दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे की पोती डॉ. शीतल आमटे ने की आत्महत्या

दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे अपनी पोती डॉक्टर शीतल आमटे के साथ

मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत सामाजिक कार्यकर्ता बाबा आमटे की पोती और आनंदवन के महारोगी सेवा समिति की सीईओ डॉक्टर शीतल आमटे ने सोमवार को आत्महत्या कर ली है। अभी आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला है, लेकिन कुछ लोगों का कहना हा कि पारिवारिक विवादों को लेकर शीतल आमटे ने आत्महत्या की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि जब वरोरा के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए शीतल को ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, शीतम आमटे ने जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल करके आत्महत्या की है। अपको बता दें कि, शीतल आमटे को जनवरी, 2016 में विश्व आर्थिक मंच द्वारा ‘यंग ग्लोबल लीडर 2016’ के रूप में चुना गया था। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button