बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का हुआ निधन

बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार के पंचायती राज मंत्री कपिलदेव कामत का शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। कपिलदेव कामत कोरोना से पीड़ित थे और बीते कई दिनों से गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती थे। गुरुवार देर रात 1:30 बजे पटना एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली।

कपिलदेव कामत मधुबनी के बाबूबरही से जदयू विधायक थे तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी थे। सीएम नीतीश कुमार ने कपिलदेव कामत के निधन पर शोक जताया है। सीएम ने अपने शोक संदेश में लिखा है कि कपिलदेव कामत जमीन से जुड़े हुए नेता थे। वो एक कुशल प्रशासक और राजनेता होने के साथ-साथ कैबिनेट में मेरे सहयोगी थे। कपिलदेव कामत के आसामयिक निधन से मुझे व्यक्तिगत दुख हुआ है।

उन्होंने लिखा कपिलदेव कामत के निधन से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र को अपूर्णीय क्षति हुई है। कोविड के दिशा-निर्देश का पालन करते हुये राजकीय सम्मान से कपिलदेव कामत का अंतिम संस्कार होगा। ईश्वर दिवंगत की आत्मा को चिर शांति व परिजनों को दुख सहने की क्षमता दें।

पिछले कई दिनों से किडनी की बीमारी की वजह से अस्पताल में उनकी डायलिसिस हो रही थी और ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वेंटिलेटर पर रखा गया था। कामत के स्‍वास्‍थ्‍य को देखते हुए जदयू ने बिहार चुनाव में उनकी मधुबनी के बाबूबरही सीट पर उनकी बहू मीना कामत को अपना प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button