गरीबी निवारण हेतु जीविका समूह की बैठक संपन्न

चनपटिया: साठी थाना क्षेत्र के धोबनि धर्मपुर पंचायत के बरवाकला गाँव के मिडिल स्कूल में जीविका ऑफिस लौरिया की सीसी आशा कुमारी के देख रेख में बरवाकला गाँव में संचालित हो रहे कुल ग्यारह एस एच जी की महिलाओं को बैठक में बिहार राज्य जीविकोपर्जन समिति के तरफ से संचालित किये जा रहे योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

ग्राम संगठन के लिए प्रत्येक समूह से दो दो जीविका दीदी को चुना गया और उसमें से कुल पांच जीविका दीदी जमेरि खातून, जोहाना खातून, निर्मला देवी आदि को ग्राम संगठन के पधाधिकारी के रूप में चुना गया।

सरकार के द्वारा जीविका समूह को मिलने वाले प्रत्येक लाभ की जानकारी बताते हुए सोमवार को ग्यारह बजे दिन में फलक ग्राम संगठन बनाया गया और ग्राम संगठन से मिलने वाले प्रत्येक लाभ के बारे में जीविका दिदियों को बताया गया तथा नियमित बचत, उपस्तिथि करने से होने वाले लाभ को भी बताया गया।

इस मौके पर बरवाकला गाँव की जीविका समूह की सीएम गजाला खातून, आशिया परवीन के द्वारा भी जीविका दीदी को समूह संगठन की एकता तथा एक दूसरे दीदी को हर मौके पर तन मन से सहयोग करने की जानकारी दी गई।

रिपोर्ट: विजय कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button