बाराबंकी: फिर फटा कोरोना बम, 48 घंटो में 246 कोरोना मिलने से हड़कम्प

यूपी की राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जनपद में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है । पिछले 48 घंटो में कोरोना के 246 नये मामले सामने आने में बाद डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें ज़रूरी दिशा निर्देश जारी किए है । आपको बता दे कि शुक्रवार को 128 लोगो के कोरोना सैम्पल पॉज़िटिव पाए जाने के बाद जिले में कोरोना एक्टिव मरीजो की संख्या बढ़ कर 937 हो गयी है । जिले में अब तक 2692 मरीजो में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है ज़िला प्रशासन की माने तो इसमे से 1733 मरीज़ उपचार के बाद ठीक हो चुके है वही 546 मरीजो को होम आइसोलेशन में रखा है जबकि बाकी लोगो का जिले के विभिन्न कोविड अस्पतालो में ईलाज चल रहा है । डीएम डॉक्टर आदर्श सिंह ने ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button