भारत में कोरोना के कहर का आंकड़ा पहूंचा 55 लाख के पार

मंगलवार सुबह 9 बजे तक 24 घंटों में भारत में कोरोनो वायरस के नये मामलों की संख्या 75,083 थी। यह देश के आंकड़े को 55 लाख से ऊपर ले गया। कोविड -19 के कारण अतिरिक्त 1,053 मौतों के साथ, कोरोना से अब तक 88,935 की मौत हो चुकी है। भारत में 55,62,664 मामलों में 9,75,861 लोगों का इलाज अभी चल रहा है और 44,97,868 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं।

केरल के कृषि मंत्री वी• एस• सुनील कुमार की COVID-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। वह वित्त मंत्री टी• एम• थॉमस इसाक और उद्योग मंत्री ई•पी•जयराजन के बाद पिनारायी विजयन मंत्रिमंडल में तीसरे मंत्री हैं जो COVID-19 पॉजिटिव पाये गये हैं।

विश्व स्तर पर, 30.4 मिलियन से अधिक वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिनमें से लगभग 21 मिलियन ठीक हो चुके हैं और 9,58,400 लोग मारे गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button