राज्यभवन में बीजेपी प्रतिनिधि मंडल ने राजयपाल से मिलकर पत्र सौपा

झारखंड में मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने सत्तापक्ष हेमंत सरकार पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन पहुंचकर राजयपाल द्रोपती मुर्मू से गुहार लगाई है। भाजपा ने पत्र के माध्यम से कहा है कि लोकतंत्र में विपक्ष की बड़ी भूमिका है।उसके बावजूद सत्तापक्ष लोकतंत्र की हत्या करने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता के लिए अलग कानून, अलग गाइडलाइन और बीजेपी के नेता के लिए अलग गाइडलाइन, इस प्रकार के फैसले से यह साफ है की सत्तापक्ष के इशारे पर प्रशासन काम कर रही है।

झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के नेतृत्व में भाजपा का प्रतिनिधिमंडल राजभवन पहुंचा।इस दौरान उन्होंने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष का दर्जा देने की राज्यपाल से गुहार भी लगाई। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बाबूलाल मरांडी नेताप्रतिपक्ष की सभी अहर्ताएं पूरी करते हैं, लेकिन साजिशन उन्हें नेता प्रतिपक्ष बनने से रोका जा रहा है।

सत्तापक्ष विपक्षविहीन राजनीति करना चाहती है।साथ में प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा और आदित्य साहू भी राजभवन पहुंचे हैं।
इस पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने कहा कि वो वापस चले गए। डीसी ने उनको परमिशन दिया था।फिर परमिशन कैंसिल हुआ तो वे चले गए,भाजपा तो शिकायत करेगी ही, हम विपक्ष में थे तो हम भी शिकायतें किया करते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button