
हरिद्वार । उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों के साथ ही मैदान में भी लगातार हो रही भारी वर्षा से हरिद्वार में गंगा नदी पूरे उफान पर है और चेतावनी स्तर के करीब बह रही है जिससे तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। अधिकारियों के मुताबिक, पर्वतीय इलाकों में लगातार वर्षा से गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है तथा खतरे का निशान जल्द ही पार होने की संभावना है। इसे देखते हुए मैदानी क्षेत्रों में लोगों की चिंता बढ़ गयी है । उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और हरिद्वार जिला प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं और गंगा किनारे बनाई गईं बाढ़ चैकियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग हेडवर्क्स के सब डिवीजनल अधिकारी (एसडीओ) भारत भूषण ने बताया कि हरिद्वार में दोपहर को गंगा जलस्तर 292.55 मीटर मापा गया जो उसके 293 मीटर के चेतावनी स्तर से केवल 45 सेंटीमीटर नीचे है। हरिद्वार में गंगा का खतरे का निशान 294 मीटर पर है । उन्होंने बताया कि गंगा में इस वक्त एक लाख 44 हजार क्यूसेक जल बह रहा है। अधिकारियों का मानना है कि अगर पहाड़ी इलाकों में इसी तरह वर्षा जारी रही तो गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ सकता है जिससे हरिद्वार के निचले इलाकों व उत्तर प्रदेश के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। इसे देखते हुए गंगा किनारे बनायी गयी बाढ़ चैकियों को अलर्ट कर दिया गया है। हरिद्वार में बृहस्पतिवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शहर में जगहकृजगह जलभराव के हालात पैदा हो गए है और आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के मुख्य इलाकों, कॉलोनियों और बाजारों में पानी इकटठा होने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गयी हैं। हरिद्वार में सबसे ज्यादा बुरे हालात यहां के सबसे व्यस्त और प्रमुख इलाके रानीपुर मोड़ के हैं जहां भारी बारिश से पूरा इलाका दरिया में तब्दील हो गया। है। इस इलाके में कंपनियों के बड़े-बड़े शोरूम और कार्यालय भी हैं। इसके अलावा, कनखल, ज्वालापुर, भीमगोड़ा नई बस्ती आदि में भी जगह-जगह जल भराव देखा गया।
लखीमपुर के स्कूल में महिला टीचर को गोली मारी, युवक ने खुद को भी उड़ाया, दोनों की मौत
लखीमपुर । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार को स्कूल परिसर के भीतर हुई गोलीबारी से हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुरा कोठी स्थित चिल्ड्रन्स एकेडमी स्कूल में एक युवक ने महिला शिक्षिका को गोली मार दी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। गंभीर रूप से घायल दोनों को …
हाई कोर्ट से ममता बनर्जी को राहत, TMC के बैंक खातों का संचालन जारी रहेगा
कोलकाता पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चल रहे विवाद के बीच पार्टी के वित्तीय संचालन को लेकर कलकत्ता हाई कोर्ट से अंतरिम राहत मिली है। अदालत ने तीन बैंक खातों के संचालन के लिए पहले से लागू व्यवस्था को आगे बढ़ाया है। इसके तहत पार्टी रोजमर्रा के जरूरी …
IIT Bombay में छात्र की मौत के बाद बड़ा फैसला, डीन दूल्ला की डीनशिप निलंबित..!
मुंबई । आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में संस्थान ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया। आईआईटी बॉम्बे ने प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला की डीनशिप तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। यह निर्णय संस्थान के निदेशक शिरीष बी. केदारे ने लिया। दूल्ला वही प्रोफेसर हैं, जो साहिल की मध्यावधि परीक्षा …
यह संस्कृति नहीं, यह पितृसत्ता है, जमुई में छात्रा से अभद्रता पर भड़के राहुल गांधी महिलाओं के सम्मान पर उठाए सवाल
नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को बिहार के जमुई में छात्रा के साथ अभद्रता मामले पर चिंता जताई और कहा कि यह बहुत बैचेन करने वाला है। उन्होंने कहा कि जब नियंत्रण को ही संस्कृति मान कर अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं, तो भीड़ को लगने लगता …
सोनिया गांधी के वोटर लिस्ट मामले में बड़ा मोड़, मजिस्ट्रेट का आदेश रद्दय 29 सितंबर को फिर सुनवाई
नयी दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से जुड़े मतदाता सूची मामले में दिल्ली की अदालत ने सोमवार को अहम आदेश दिया। राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने उस पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार कर लिया, जिसमें सोनिया गांधी का नाम भारतीय नागरिकता हासिल करने से पहले मतदाता सूची में शामिल किए …
DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर अभिजीत दीपके का हमला, बोले- चुनाव में बस पैसा चलता है
नयी दिल्ली । दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ यानी डीयूएसयू चुनाव 2026 के नतीजों के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है। अध्यक्ष पद पर यश डबास, सचिव पद पर रिया छावड़ी और संयुक्त सचिव …
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, सीसीटीवी में 105 घटनाएं, सुप्रीम कोर्ट में रखे गए सबूत
नयी दिल्ली । अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से दिए गए चंदे और दान की कथित चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने विशेष जांच दल एसआईटी यानी की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर जांच …
‘नौकरी पर झूठे आंकड़े पेश कर रही भाजपा’, सरकारी जॉब के दावों पर अखिलेश ने योगी सरकार को घेरा
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार के सरकारी नौकरियों के दावे पर सवाल उठाया। सपा प्रमुख ने कहा कि केवल सरकार के विज्ञापन में ही नौकरी-रोजगार मिल रहा है। जितनी नौकरी बताई जा रही हैं, उस हिसाब से यूपी में कोई बेरोजगार बचा ही नहीं होगा। आरोप लगाया कि सरकार झूठे आंकड़े …
छात्रों की गूंज: ‘भ्रष्ट परीक्षा व्यवस्था का खामियाजा बच्चे भुगत रहे’, राहुल के भाषण की पांच बड़ी बातें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसी भी देश की शिक्षा व्यवस्था को चलाने की जिम्मेदारी सरकार की होती है, लेकिन देश में इसका उलटा हो रहा है। आइये भाषण …
यूपी में भाजपा के नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने जारी की लिस्ट.
भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 19 सितंबर 2026 को प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्रों के सभी सांगठनिक जिलों व महानगरों के लिए नए प्रभारियों के नामों का …




