मुज़फ़्फ़रपुर में पीएम के आगमन को लेकर भाजपा ने की बैठक

मुज़फ़्फ़रपुर। रूपेश कुमार। बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर से 28 को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक रैली को सम्बोधित करेंगे। यह जानकारी भाजपा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान हरीश द्वीवेदी बस्ती सांसद सह राष्ट्रीय मंत्री भाजपा ने दी है। अभी जगह तय नही हुई है इसके चयन की प्रक्रिया चल रही है।

जिस तरह से गरीब, मजदूरों के लिये सरकार ने काम किया है। बिहार में नीतीश और मोदी के द्वारा किये गए कामो पर वोट करेगी। इस दौरान मुज़फ़्फ़रपुर के सांसद अजय निषाद ने लोजपा के सवाल पर कहा कि लोजपा एनडीए गठबंधन में नही है, अगर प्रधानमंत्री जी के फोटो का इस्तेमाल लोजपा करती है तो वह गलत है और उस पर भाजपा कारवाई करेगी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह मुज़फ़्फ़रपुर सांसद अजय निषाद बेबी कुमारी के टिकट कटने के सवाल पर कहा कि पार्टी में आस्था रखने वाले नेता धैर्य का परिचय देते है। अगर लोजपा से चुनाव लड़ती है तो उनपर पार्टी कारवाई करेगी जैसे बिहार में अन्य बागियों पर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button