एलन मस्क अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, बिल गेट्स को छोड़ा पीछे

मुंबई: एलन मस्क, टेस्ला के प्रमुख अब दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स तक को पीछे छोड़ दिया है! इस साल के शुरुआत में ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स ने उन्हें अमीरों की रैंकिंग में 35वां स्थान दिया था। अब 35वें स्थान से एलन मस्क सीधा दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

मस्क की कुल संपत्ति का लगभग तीन-चौथाई हिस्सा टेस्ला शेयरों से ही बना है। टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने की वजह से मस्क की नेटवर्थ 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो गई है। वहीं यह दूसरी बार हुआ है, जब इंडेक्स हिस्ट्री में माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) दूसरे नंबर से भी कम रैंक पर हैं।

बिल गेट्स ने साल 2006 के बाद से 27 अरब डॉलर से अधिक अपने नामांकित फाउंडेशन को दिया है। इसी के कारण ऐसा माना जाता है कि गेट्स की कुल संपत्ति 127.7 अरब डॉलर से ज्यादा होती अगर उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा दान नहीं किया होता।

ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार, Amazon.com इंक के संस्थापक जेफ बेजोस शनिवार को पहले नंबर पर थे, तब उनकी संपत्ति 183 अरब डॉलर रही। वहीं बिल गेट्स 128 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर थे। लेकिन अब टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क ने बिल गेट्स की जगह ले ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button