Dog: डॉग ने पहना क्यूट रेनकोट देखे वीडियो

पालतू जानवर और उनकी हरकतें किसी के भी चेहरे पर स्माइल ले आती हैं. इस वीडियो में भी प्यारा सा कुत्ता रेनकोट पहनकर खुद को बारिश से बचाने की कोशिश कर रहा है. उसकी समझदारी और उसके ड्रेस अप होने का अंदाज़ अपने आपमें अलग ही है. आप भी इस वीडियो को देखकर डॉग पर प्यार लुटाए बिना नहीं रह पाएंगे.

डॉग ने पहना क्यूट रेनकोट
वायरल हो रहे वीडियो में एक पीले रंग का रेनकोट पहने हुए छोटा सा कुत्ता दिखाई दे रहा है. उसने एक पीले रंग का अनोखा रेन कोट पहन रखा है, जो मानो सिर्फ उसी के लिए बनाया गया है. छतरी की तरह इस रेनकोट को पहने हुए डॉग दौड़ता हुआ जा रहा है और बहुत ही प्यारा लग रहा है. कुत्ता आखिर में एक इमारत के अंदर घुसता है और अपने शरीर को हिलाकर पानी गिराता है. इस वीडियो को लोग इंटरनेट पर खूब पसंद कर रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button