परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री ने पास में खड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए। अलग-अलग मामलों से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी का निस्तारण निष्पक्ष और समयबद्ध होना चाहिए। अपराध व कब्जा की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर उचित समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी। 

              मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की, उनकी पढ़ाई और रूचि के बारे में भी जाना, फिर सभी को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं-शिकायतें सुनीं।

                उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए। अधिकारियों को निर्देश- समयसीमा के भीतर निष्पक्षता से कराएं निराकरण मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा-परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।

           अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के एस्टिमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा। श्री योगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि एस्टिमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी। 

         मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई और उनकी रुचि के बारे में भी जाना ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा, उनसे पढ़ाई और रुचि के बारे में भी पूछा, फिर चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। इसके साथ ही किसी अन्य विधा (खेल, गीत-संगीत, कला, नाट्य) आदि में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भीतर की कला को निखारें।

मुख्यमंत्री योगी “गुरु का सम्मान ही विकसित समाज और विकसित प्रदेश की आधारशिला”

विजय कुमार निगम लखनऊ। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु के महत्व पर एक भावपूर्ण संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पवित्र अवसर है। उन्होंने सभी नागरिकों …

0 comments

परेशान कतई न हों, हर उचित समस्या का निष्पक्षता से कराएंगे समाधानः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर उचित समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी।      …

0 comments

ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही, योगी सरकार ने तय की सख्त जवाबदेही

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जवाबदेह, अनुशासित और परिणामोन्मुख प्रशासन की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन समीक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त बना दिया है। अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) तथा जनपद स्तर से जिला बेसिक शिक्षा …

0 comments

व्यापारियों के हितों की रक्षा और व्यापार को सरल बनाना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : केशव प्रसाद मौर्य

विजय कुमार निगम लखनऊ:-उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को जनपद प्रयागराज में आयोजित ‘व्यापारी संवाद कार्यक्रम’ में प्रतिभाग कर व्यापारियों से विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा, व्यापार …

0 comments

परख-2024 रिपोर्ट पर होगा एक्शन, योगी सरकार ने तैयार किया गुणवत्ता सुधार का रोडमैप

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुख शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण-2024 की रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर विद्यालयों में अधिगम स्तर सुधारने की ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। इसी …

0 comments

आगरा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणा; 2027 चुनाव से पहले खेला ट्रंप कार्ड.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम आगरा पहुंचे। सीएम ने फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। रविवार को खंदारी कैंपस में उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा और बीमा योजना का शुभारंभ करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी शनिवार दोपहर करीब 3:40 बजे जालौन से हेलिकॉप्टर …

0 comments

‘सैफई सिंडिकेट खा जाता था युवाओं की नौकरी’, योगी बोले- चाचा और भतीजे की जोड़ी करती थी वसूली. CM Yogi in Agra

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में आयोजित जनसभा में पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस की सरकारों पर तीखा हमला बोला। 53 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले विकास का पैसा सैफई सिंडिकेट लूट लेता था। …

0 comments

‘हमारी मांगें मान ली गईं’, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मीटिंग के बाद CJP ने खत्म किया प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच तीसरे दौर की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। दोनों पक्षों के बीच सीजेपी द्वारा उठाए गई 5 मांगों पर चर्चा हुई और सभी मांगों को सरकार ने मान लिया है। वहीं सौरभ दास ने प्रेस …

0 comments

पेपर लीक माफिया पर सीएम योगी का बड़ा प्रहार, दोषियों की संपत्ति होगी जब्त,चलेगा बुलडोजर..!

फतेहपुर । फतेहपुर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है और भविष्य में पेपर लीक जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के …

0 comments

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक बोले- यह लोकतंत्र की जीत, अब शिक्षा सुधारों की बारी

गुरुग्राम। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की बड़ी जीत बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक राजनीतिक घटनाक्रम नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण जनभागीदारी और लोकतांत्रिक मूल्यों की सफलता का प्रतीक है। मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button