
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 80वें स्वाधीनता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए नई ‘यूथ पॉलिसी’ की घोषणा की। विधानभवन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार के बाद उत्तर प्रदेश अब ‘उपद्रव प्रदेश’ से ‘उत्सव प्रदेश’ बन चुका है। कभी बीमारू राज्यों में गिना जाने वाला उत्तर प्रदेश आज देश की अर्थव्यवस्था के ‘ग्रोथ इंजन’ की भूमिका निभा रहा है। पॉलिसी पैरालिसिस को समाप्त कर प्रदेश को निवेश के ‘ड्रीम डेस्टिनेशन’ के रूप में स्थापित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक घोषणा करते हुए मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि ‘यूथ पॉलिसी’ के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को एक इंटीग्रेटेड अप्रोच के साथ उनके स्किल, इनोवेशन और एंप्लॉयमेंट को और अधिक मजबूती प्रदान करने में हमें सफलता प्राप्त होगी। सरकार का संकल्प हर युवा के हाथ में स्किल, इनोवेशन और एंप्लॉयमेंट देना है। युवाओं की क्षमता और संभावनाओं का सही उपयोग करने के संकल्प को और गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आज हमारी बहनें और बेटियां कभी भी बाजार जा सकती हैं, पढ़ाई के लिए अकेले जा सकती हैं, अपने कार्य से घर लौट सकती हैं और अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। पिछले नौ वर्षों में नारी शक्ति को उचित सम्मान दिलाने के साथ उन्हें असुरक्षा से भी आजादी दिलाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसा उत्तर प्रदेश बना रहे हैं, जहां विरासत भी है और भविष्य की तकनीक भी है।
उन्होंने युवा शक्ति को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि प्रदेश का युवा प्रतिभावान, परिश्रमी और देश एवं समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर है। युवाओं की प्रतिभा में ही उत्तर प्रदेश की शक्ति निहित है। सरकार ने नकल माफिया और भर्ती माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई की है और प्रदेश के डेमोग्राफिक डिविडेंड को ‘डेवलपमेंट इंजन’ में बदला जा रहा है। जेन-जी और जेन-अल्फा के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, स्टार्टअप इकोसिस्टम, डेटा सेंटर, डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, साइबर, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एग्रीटेक, फिनटेक, डीप टेक और मेड टेक जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम आगे बढ़ाया गया है। इससे निवेश, नवाचार और रोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं। सीएम युवा उद्यमी योजना के माध्यम से स्वरोजगार के लिए युवाओं को ब्याज मुक्त और गारंटी मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। हर मंडल मुख्यालय पर स्पोर्ट्स कॉलेज, हर जिले में स्टेडियम, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम और हर गांव में खेल का मैदान एवं ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश का युवा पलायन की समस्या से मुक्त हो चुका है।
उन्होंने कहा कि आज का यह पावन अवसर सत्य और अहिंसा के साधक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल, भारत के संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद समेत उन सभी महान स्वाधीनता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों और वीर सैनिकों के स्मरण और उनकी स्मृतियों को नमन करने का अवसर है। इन महान विभूतियों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया और स्वाधीन भारत को सुरक्षित माहौल देते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के निर्माण की दिशा में निरंतर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की लड़ाई उत्तर प्रदेश के बिना अधूरी समझी जाएगी। मंगल पांडे से लेकर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, वीरांगना अवंती बाई लोधी, झलकारी बाई कोरी और वीरांगना ऊदा देवी पासी तक, देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वालों की एक लंबी श्रृंखला है। चंद्रशेखर आजाद, पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, तात्या टोपे जैसे महान क्रांतिकारियों एवं स्वाधीनता संग्राम सेनानियों ने उत्तर प्रदेश की धरती पर स्वाधीनता के बिगुल को प्रथम स्वातंत्र्य समर के रूप में पूरब से पश्चिम तक प्रत्येक जनपद में पहुंचाया। उनके संघर्ष और बलिदान की परिणति 15 अगस्त 1947 को भारत की स्वाधीनता के रूप में हम सबके सामने आई।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स के जांबाज इंस्पेक्टर शहीद सुनील कुमार भारत माता के वीर सपूत थे। शामली में कुख्यात अपराधियों के साथ मुठभेड़ में उन्होंने चार दुर्दांत अपराधियों को मार गिराया, लेकिन आमने-सामने की मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल होने के बाद अंततः वीरगति को प्राप्त हुए। उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री ने शहीद सुनील कुमार को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि 1947 में हमारे पूर्वजों और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजादी दिलाई, लेकिन इस आजादी की कीमत देश को विभाजन की त्रासदी के रूप में भी चुकानी पड़ी। पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने इन असमानताओं, पिछड़ेपन, गरीबी और अशिक्षा को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। बदलते भारत के साथ उत्तर प्रदेश रुक नहीं सकता। उत्तर प्रदेश ने भी स्वयं को इस परिवर्तन में शामिल किया और आज उसके परिणाम हम सबके सामने हैं।
एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट तक, डिजिटल इंडिया से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक, कृषि से उद्योग तक, युवा शक्ति से स्टार्टअप शक्ति तक और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग से डीप टेक तक प्रदेश ने विकास के नित नए कीर्तिमान स्थापित करने प्रारंभ किए हैं। उत्तर प्रदेश आज केवल बदल नहीं रहा है, बल्कि देश के भीतर बदलाव की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ नित नई ऊंचाइयों की ओर सफलतापूर्वक आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कानून-व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार के साथ उत्तर प्रदेश अब सुशासन के एक मॉडल के रूप में आगे बढ़ा है। अब उत्तर प्रदेश की गिनती बीमारू राज्य के रूप में नहीं, बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था के ‘ग्रोथ इंजन’ के रूप में होती है। बीते नौ वर्षों में प्रदेश ने अपने बजट और अर्थव्यवस्था को तीन गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। प्रति व्यक्ति आय तीन गुना बढ़ी है और वूमेन वर्कफोर्स का योगदान भी तीन गुना हुआ है। उत्तर प्रदेश अब ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया’ नहीं, बल्कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन मेडिकल कॉलेज’, ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन कुजीन’, ‘वन डिवीजन-वन स्टेट यूनिवर्सिटी’, ‘वन डिवीजन-वन अटल आवासीय विद्यालय’ और ‘वन डिवीजन-वन फॉरेंसिक लैब’ की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
भारत को जाति, क्षेत्र और संकीर्ण स्वार्थों में बांटने वाली शक्तियों को सफल नहीं होने देना हो लक्ष्य : योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शिक्षक समाज की चेतना और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। यदि शिक्षक अपने दायित्वों के प्रति जागरूक होकर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता। डॉ.राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. बीआर अंबेडकर सभागार में रविवार को आयोजित …
‘फॉर्म 6 में किया अवैध-एकतरफा बदलाव’: राहुल गांधी का ज्ञानेश कुमार पर हमला, कहा- पद के दुरुपयोग का एक और सबूत
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने मतदाता पंजीकरण से जुड़े फॉर्म 6 में गैरकानूनी और एकतरफा तरीके से बदलाव किया। राहुल गांधी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद यह बात बिना किसी शक के …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में किया बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का सर्वेक्षण, फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिन में लखनऊ में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध बनवाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटी और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेने के साथ बख्शी का तालाब में बाढ़ प्रभावित परिवारों से …
ओबीसी, दलित; ब्राह्मण और ठाकुर चेहरों का संतुलन, भाजपा के राज्यसभा दांव में 2027 का संदेश
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए भाजपा ने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रत्याशियों में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), दलित, ब्राह्मण, ठाकुर और महिला प्रतिनिधित्व का संतुलन रखने के साथ संगठन में सक्रिय चेहरों को संसद भेजने का फैसला किया है। भाजपा ने धर्मपाल सिंह लोधी, राधाकांत ओझा, …
भाजपा ने यूपी से सभी कयासों को झुठलाया, केंद्र सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी व बीएल वर्मा का पत्ता कटा
भारतीय जनता पार्टी को एक तमगा मिला है, पार्टी विद डिफरेंस। भाजपा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए जिन आठ प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, इनके नाम तो चर्चा में ही नहीं थे। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की दस सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा और उसी …
यूपी भाजपा ने राज्यसभा के लिए 8 उम्मीदवारों का किया एलान, बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका रावत को टिकट
उत्तर प्रदेश भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए 8 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। बाराबंकी की पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत का नाम भी शामिल है। 8 उम्मीदवारों में दो महिलाएं शामिल हैं। दो ब्राह्मण चेहरे हैं, जबकि एक राजपूत है। राष्ट्रीय मुख्यालय प्रभारी तरुण चुग द्वारा जारी इस सूची में क्षेत्रीय …
UP राज्यसभा चुनाव के लिए BJP आज घोषित कर सकती प्रत्याशी, संभावितों में दो केंद्रीय मंत्री के साथ आठ नाम
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव की दस सीटों के लिए होने वाले मतदान के लिए सोमवार को अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन है और भाजपा ने पर्याप्त संख्या में नामांकन पत्र खरीदकर तैयारी कर …
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी लोगों की फरियाद, दिया शीघ्र समाधान का भरोसा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में लोगों को समाधान का भरोसा दिलाने के साथ ही अधिकारियों को डेडलाइन दे दी कि इनमें से कोई दोबारा आया तो सख्त कार्रवाई तय। मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास पर दूरदराज से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर उचित …
पितृ पक्ष पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी पाती में लिखा, औरंगजेब ने पिता शाहजहां को पानी के लिए तरसाया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हर सोमवार को प्रकाशित होने वाली इस बार की पाती आज बेहद चर्चा में हैं। उन्होंने पितृ पक्ष पर अपनी पाती में औरंगजेब और शाहजहां का उदाहरण दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पितृ पक्ष के मौके पर प्रदेशवासियों के नाम पाती लिखी। उन्होंने पितृ पक्ष को अतीत …
यूपी के 57,600 गांवों में खुली डिजिटल लाइब्रेरी, सीएम योगी बोले- बच्चों के द्वार तक पहुंच रही ‘ज्ञान की रोशनी’
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को डिजिटल लाइब्रेरी से ग्रामीण क्षेत्रों में आए बदलाव से अवगत कराते हुए कहा कि अब शहर की दूरी पढ़ाई में बाधा नहीं बन सकती। प्रदेश के 57,600 गांवों तक डिजिटल लाइब्रेरी पहुंचने से ज्ञान का डिजिटल द्वार खुला है। संसाधन करीब आए तो सपनों की राह भी आसान हुई …




