बलरामपुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा भारी पुलिसबल के साथ आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विभिन्न थानों में किया गया फ्लैग मार्च

बलरामपुर। आगामी त्योहार गणेश प्रतिमा विसर्जन एवं मोहर्रम में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा आज दिनांक 28 अगस्त 2020 को जनपद बलरामपुर के सभी 13 थानों में भारी पुलिसबल के साथ फ्लैग मार्च करने का निर्देश दिया गया, जिसमें संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित किया।

इसी क्रम जनपद के सभी थानों में फ्लैग मार्च किये गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं, वरिष्ठ अधिकारियों एवं थाना पुलिस के साथ 4 थानों में -पचपेड़वा, तुलसीपुर, कोतवाली नगर और कोतवाली देहात- संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च किया गया।पुलिस द्वारा यह चेतावनी भी दी गई कि यदि कोई असामाजिक तत्व समाज में वैमनस्य या अशांति पैदा करने की कोशिश करता है, तो जनपद पुलिस उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button