श्रीजगन्नाथ जी रथयात्रा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, बोले-हम सब पर उनकी कृपा

ऊ में श्रीजगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा में अपना योगदान दिया। इस्कॉन मंदिर (गोल्फ सिटी) का श्रीजगन्नाथ जी महाराज की भव्य शोभायात्रा के अवसर पर आयोजित समारोह को उन्होंने संबोधित भी किया।

उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी महाराज ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोया है। देश के चारों कोने में विराजमान महाप्रभु सभी की रक्षा करते हैं। जगन्नाथ शब्द संस्कृत के दो शब्दों के मेल से बना है। जगत (ब्रह्मांड) और नाथ (स्वामी)। महाप्रभु पूरे ब्रह्मांड के स्वामी हैं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविंद्रालय (चारबाग) में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि श्रीजगन्नाथ जी महाराज की कृपा हम सभी पर है। वे ब्रह्माण के स्वामी हैं। उन्होंने कहा कि मानव जन्म बहुत मुश्किल से मिलता है तो हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए। जरूरतमंदों की भलाई करें और प्रभु के चरणों में अपना शीश नवाएं।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस्कॉन मंदिर के माध्यम से पूज्य संतजनों के श्रीमुख से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने इस सफल आयोजन की सभी को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर भक्तिपदम सौरभ प्रचारक स्वामी जी महाराज, प्रेम हरिनाम प्रभु, अध्यक्ष, इस्कॉन मंदिर अपरिमेय श्याम दास, अचिंत्य रुपाणी माताजी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

किया रथ संचालन, सफाई सेवा

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक महाप्रभु की रथ यात्रा में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने रथ के संचालन एवं रास्ते की साफ सफाई में भी सेवा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button