बहराइच: भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत और 11 की हालत गंभीर

बहराइच। महेश चंद्र गुप्ता: उत्तर प्रदेश के बहराइच गोंडा मार्ग पर थाना पयागपुर में पड़ने वाले सुकईपुरवा चौराहा के पास आज सुबह लगभग साढ़े पांच बजे एक खड़ी ट्रक में सवारियों से भरी फोर्स गाड़ी अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि फ़ोर्स गाड़ी में बैठे 5 लोग अब तक दम तोड़ चुके हैं।

मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 3 लोगों ने सीएचसी पयागपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि फ़ोर्स गाड़ी में 16 लोग सवार थे जिनमें से 5 की मौत हो गयी है, बाकी 11 लोग गंभीए रूप से घायल हैं।

उन्होंने बताया कि ये लोग बिहार के सीवान से पंजाब के अम्बाला जा रहे थे सभी मजदूर थे। फिलहाल गंभीर रूप से घायल सभी मजदूरों का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button