अयोध्या: मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली नगर में हुई गोष्ठी आयोजित, सैकड़ों महिलाएं मौजूद


अयोध्या। मयंक श्रीवास्तव: अयोध्या मिशन शक्ति अभियान के तहत कोतवाली नगर में एक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में शहर की सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही। नवरात्र के पहले दिन से महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान 6 महीने चलाया जाएगा। माँ शारदीय नवरात्र से लेकर बासंतीक नवरात्र तक यह अभियान चलता रहेगा। खासकर नवरात्र का यह 9 दिन विशेष अभियान चलाया जाएगा।

जनपद की नोडल अधिकारी व आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान ने महिलाओं से संबंधित सुरक्षा के टिप्स दिए। अयोध्या जनपद की नोडल अधिकारी व आईजी भर्ती बोर्ड पद्मजा चौहान ने महिलाओं से संबंधित सुरक्षा के टिप्स भी दिए गये। इसके साथ ही सुरक्षा से संबंधित वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102 व एंबुलेंस सेवा 108 की उपयोगिता के बारे में भी बताया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए उनको जागरूक किया जा रहा है साथ ही किसी भी दिक्कत या परेशानी से पुलिस को किस तरह से संपर्क करना है उस नंबरों की उपयोगिता के बारे में उन्हें बताया गया।

नोडल अफसर व आईजी भर्ती बोर्ड पर पद्मजा चौहान ने बताया कि यह अभियान 6 महीने का है। इस नवरात्रि लेकर अगले बासंतीक नवरात्र तक अभियान चलता रहेगा। महिलाओं से संबोधित घरेलू हिंसा या कोई अन्य समस्याओं को लेकर दिक्कत आती है तो वे किन किन नंबर को डायल कर सकती है उसकी उपयोगिता बताई जा रही है। गोष्ठी में स्थानीय महिलाओं के साथ-साथ स्वयंसेवी संगठन से जुड़ी महिलाएं भी मौजूद रही। साथ ही जनपद के डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार जिला अधिकारी अनुज झा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *