किसान आंदोलन में घुसे असामाजिक तत्व, समय पर करेंगे खुलासा: मनोहर लाल

मनोहर लाल, मुख्यमंत्री हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा और दिल्ली सीमा पर किसानों का आंदोलन अब भी जारी है। इसी बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान आंदोलन में कुछ असामाजिक तत्व घुस चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास रिपोर्ट है लेकिन इसका खुलासा अभी करना ठीक नहीं है। जैसे ही कोई पुख्ता प्रमाण मिलेगा तो जरूर बताया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आंदोलन की कई आॉडियो-वीडियो भी वायरल हुए हैं। जिसमें वह कह रहे हैं कि ‘जब इंदिरा गांधी को ये कर सकते हैं तो मोदी को क्यों नहीं कर सकते हैं।’

उन्होने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि केंद्र सरकार बातचीत के लिए हमेशा तैयार है। मेरी सभी किसान भाइयों से अपील है कि अपने सभी जायज मुद्दों के लिए केंद्र से सीधे बातचीत करें। आंदोलन इसका जरिया नहीं है। इसका हल बातचीत से ही निकलेगा। उन्होंने किसानों से आंदोलन खत्म करने की भी अपील की। 

पंजाब से लगातार किसानों का काफिला सोनीपत स्थित सिंघु बॉर्डर पहुंच रहा है। बॉर्डर पर किसानों की तादाद बढ़ती जा रही है। दोनों तरफ से बॉर्डर बंद है और लगभग छह किमी लंबा जाम लगा है। जाम में फंसे यात्री पैदल ही अपन गंतव्य की ओर चल पड़े हैं। वहीं हजारों ट्रक भी फंसे हैं। दिल्ली में आंदोलन की वजह से सब्जी और दूध की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। टिकरी बॉर्डर भी बंद है। यहां भी किसानों की भीड़ बढ़ती जा रही है। उधर, अंबाला के पास शंभू बॉर्डर से लगातार पंजाब के किसानों का काफिला हरियाणा में प्रवेश कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button