अमरोहा: पुलिस और बदमाश की लाइव मुठभेड़, दो अपराधी घायल व एक फरार

अमरोहा। जावेद अंसारी: उत्तर प्रदेश के अमरोहा पुलिस की बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गयी। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश हेमराज घायल हो गया। मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। बदमाश का दूसरा साथी अंधरे का फायदा उठा कर फरार हो गया, पुलिस पकड़ने के लिए काम्बिंग कर रही है। दोनों घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पकड़ा गया बदमाश जिले का टॉप टेन बांछित अपराधी है, पुलिस ने एक बाइक बिना नंबर, एक तमंचा 4 कारतूस बरामद किये है।

पूरा मामला अमरोहा जनपद के थाना गजरौला इलाके के तिगरी मार्ग का है, गजरौला पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी की करीब 1 बजे एक बाइक पर दो युवक दिखाई दिए। उन्हें रोकने का इशारा किया तो पुलिस को देख दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमे पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी। पुलिस की गोली पैर में लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश हेमराज घायल हो गया मुठभेड़ में एक सिपाही राजीव कुमार भी घायल हो गया। वहीं बदमाश का दूसरा साथी अंधरे का फायदा उठाते हुए ईख के खेत में घुस कर फरार हो गया।

पुलिस उस बदमाश को पकड़ने के लिए काम्बिंग करने में लगी है। पुलिस को बदमाश के कब्जे से एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा, 4 कारतूस बरामद हुआ है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। पकडे गये बदमाश की पहचान हेमराज उर्फ़ राजेश पुत्र जगराम निवासी गांव पतिया माफ़ी थाना असमोली जिला सम्भल के रूप में हुई है।

थाना अमरोहा देहात के केलसा बार्डर के पी.के विश्वाश का 11 अगस्त को अपहरण करने का मुख्य आरोपी भी है और देहात थाने से वांछित 25 हजार का इनामी है। अमरोहा का अपहरण के मामले में परिवार के लोग भी शामिल है उन पर भी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button