अमेठी: 7 बच्चों की माँ अपने बच्चों व पति को छोड़ प्रेमी संग रहने को तैयार

अमेठी। राजीव ओझा: कहते हैं प्यार अंधा होता है ये धर्म जाति और उम्र की सीमा नहीं देखता कुछ ऐसा ही अजब-गजब मामला जामो थाना क्षेत्र के अजबगढ़ में देखने को मिला जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। एक ही गांव के रहने वाले ये दो लोग है जिन दोनों की उम्र में काफी अंतर है, लेकिन इन दोनों में प्यार हो गया और ये दोनों लोग एक दूसरे के बगैर रहने को तैयार नही।

प्रेमिका 7 बच्चों की मां है और प्रेमी 4 बच्चों का पिता है, दोनों के पति और पत्नी तथा बड़े बड़े बच्चे भी है। लेकिन प्यार न उम्र देखता है न समय। दोनों प्रेमी और प्रेमिका में अटूट प्यार हो गया। दोनों ने एक साथ रहने को भी तैयार हो गए। इसके बाद ये मामला जब थाना जामो पहुंचा तो पुलिस के भी होश उड़ गए। हुआ ये कि महिला के सबसे बड़े लड़के ने अपनी मां पर आरोप लगाया कि वो अपने प्रेमी के साथ जाने से पहले 15000 का समान लेकर गई है।

फिलहाल बाद में महिला वा उसके प्रेमी ने 2 महीने के अंदर 15000 देने का वादा किया तब जाकर सुलह समझौता हुआ। वहीं प्रेमी के एक बीबी होने के बाद भी महिला अपने प्रेमी के साथ रहने को अड़ी है, वहीं प्रेमी भी अब दो बीबी रखने का दम भर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button