बहराइच: फंदे पर लटकता मिला प्रेमी जोड़े का शव

बहराइच। महेश चंद्र गुप्ता: जनपद बहराइच के थाना दरगाह क्षेत्र में आज एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ पर लटकता पाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल शव को कब्जे में ले लिया।

बताया जा रहा है कि घटना थाना दरगाह क्षेत्र के कटरा बहादुरगंज की है जहां पर आज सुबह एक प्रेमी जोड़े का शव खेत में लगे में पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया। यह दोनों प्रेमी काफी समय से एक दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों परिवारवालों को इस संबंध से काफी एतराज था।

पुलिस का कहना है कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्ट्या पूछताछ में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button