चित्रकूट: अपराधियों ने पहले पीटा फिर वीडियो बनाया फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल

चित्रकूट। संजय साहू: दबंगों के दबंगई के चलते पूरे बुंदेलखंड की आम जनता आज स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रही है। वहीँ बेखौफ अपराधियों ने कानून व्यवस्था को मजाक बना कर रख दिया है। आज जनपद चित्रकूट के अपराधियों का हौसला एकदम बुलंदी पर है। चित्रकूट पुलिस प्रशासन चाहे आम आदमी की हिफाजत और कानून व्यवस्था दुरुस्त होने के लाख दावे करें, मगर आज बुंदेलखंड में अपराधियों को वर्दी का कोई खौफ नहीं।

आये दिन अपराधी अपराध करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह से नाकाम दिख रही है। वहीं दबंग अब पीडितों को मार मार कर उनकी विडिओ बनाकर वायरल भी करने लगे हैं। मार खाये पीडित युवक ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। कर्वी कोतवाली के डिलौरा गांव निवासी पीडित सुरेश पुत्र जुगल किशोर ने बताया कि सात सितंबर को वह मार्केट मंडी से अपने घर जा रहा था तभी तरौंहा के पास चंदन पुत्र कोल्ला उर्फ रमाशंकर व सोमदत्त पुत्र राजेंद्र उर्फ कंटा के साथ छोटू पुत्र फूलकुमार निवासी महापात्र टोला तरौंहा ने सुरेश को रास्ते में रोककर साढे नौ हजार रूपये छीन लिए।

सुरेश ने बताया कि इसके बाद चंदन ने उसकी जमकर पिटाई की तथा पास खडे चंदन के सहयोगियों ने इसका विडिओ भी बनाया तथा वायरल भी किया। वहीं पीडित सुरेश ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर रिपोर्ट लिखने तथा आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की है वही वीडियो 2 दिन पहले का बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button