दलित विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, गंभीर हालत में फेंक कर हुए फरार

भोपाल । शिवम सिंह राणा । मध्य प्रदेश के रीवा में एक दलित विधवा महिला को दबंग घर से उठाकर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर, गंभीर हालत में फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता के भाई और बेटे ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। 2 दिन बाद रविवार दोपहर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज करके 4 आरोपियों को अपनी हिरासत में लिया, जबकि 2 की तलाश जारी है।

एमपी रीवा आरके सिंह ने बताया कि घटना 1 अक्टूबर की है। पीड़िता के भाई और बेटे की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज किया गया है। बयानों के आधार पर जांच की जा रही है, क्योंकि महिला की स्थिति अभी बयान देने लायक नहीं है।

बेटे का कहना है कि मां ने ही उसे इसके बारे में बताया था। महिला के सिर में गंभीर चोट है। डॉक्टरों ने अभी महिला के बयान लेने से मना किया है। हम डॉक्टरों की सलाह पर जल्द ही महिला के बयान लेंगे। उसके बाद घटना की डिटेल में जानकारी दे पाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button