गाजीपुर: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, कल शाम से घर से था लापता

गाजीपुर। एकरार खान: खबर गाजीपुर से है। जहां आज एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक कल से घर से लापता था। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श गांव का है। जहां मंदिर परिसर में पेड़ से लटकता युवक का शव मिला है।

बताया जा रहा है कि आदर्श गांव में रहने वाला युवक रंजीत साहनी मुम्बई में काम करता था। जो लाक डाउन में गांव आया था। युवक कल शाम से घर से लापता था।

आपको बता दें की युवक का शव आज गांव के एक मंदिर परिसर में पेड़ से लटकता पाया गया। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जतायी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर तफ्तीश शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button