ललितपुर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित प्रेमी को किया गिरफ्तार

ललितपुर। अशोक सेन: ललितपुर में एक पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथी से मिलकर पति की हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। पुलिस ने घटना के 19 दिनों बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है।

बता दें कि 15 अगस्त को थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत खिरिया क्षतारा गांव नदी में एक युवक का सड़ा गला नग्न अवस्था मे शव मिला था। पुलिस ने जब पूरे मामले की तफ्तीश की तो युवक की पत्नी ही पति की कातिल निकली।

पुलिस के अनुसार आरोपी पत्नी अंजना यादव का सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मिर्चवारा गांव के निवासी कल्याण कुशवाहा से अवैध सम्बंध थे, जिसके चलते पति अवतार सिंह की पत्नी से हमेशा अनबन होती रहती थी। यह बात पत्नी को नागवार गुजरी और उसने अपने प्रेमी से मिलकर पति की हत्या की शाजिस रच डाली। 15 अगस्त को पत्नी उसके प्रेमी और प्रेमी के एक साथी ने पति अवतार सिंह की उसके ही घर मे बिज़ली के तार से हाथ पैर बांध कर उसका गला घोंट कर हत्या कर दिया।

जिसके बाद आरोपियों ने अपराध छुपाने के मकसद से मृतक का शव गांव से दूर नदी में फेंक दिया। फिलहाल आज पुलिस ने आरोपी पत्नी सहित प्रेमी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाई में जुट गई है। वही प्रेमी का साथी मोहन अभी भी फरार है जिसे गिरफ्तार करने की कार्यवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button