मथुरा: पत्नी से दूसरी शादी करने पर पहले पति ने दूसरे पति के साथ की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती

घायल युवक

मथुरा। शुभम चौधरी: मंगलवार की सुबह थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अंतर्गत बिरला मंदिर के समीप लक्ष्मी नगर में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए घायल युवक की पत्नी ने बताया कि वह मूल रूप से उड़ीसा की रहने वाली है। उसे एक व्यक्ति उड़ीसा से लेकर आया और मथुरा मैं ₹10000 में बेच दिया लगातार 3 साल से वह महिला उस व्यक्ति के साथ रह रही थी जिसको बेचा था।

रेनू युवक की पत्नी

लेकिन महिला के साथ वह व्यक्ति शराब पीकर दिन रात मारपीट करता था। इसका जुर्म ना सहन करते हुए फिर उस महिला ने दूसरे व्यक्ति भगवान सिंह के साथ शादी कर ली और वह 2 महीने से भगवान सिंह के साथ रहकर जीवन यापन कर रही है। पहले पति और उसके परिजनों ने मंगलवार को उन दोनों पर तेज धारदार हथियार से हमला बोल दिया।

दूरा, पडोसी

जिसमें वर्तमान पति भगवानदास गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची इलाका पुलिस ने मौके पर जाकर मामले को शांत कराया और घायल पति पत्नी को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button