श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास मिले कोरोना पॉजिटिव, हुयी थी तबियत खराब

कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई. सर्दी, बुखार और सांस लेने में दिक्कत है, जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया. कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनका जांच किया गया जिसमें वे संक्रमित पाए गए. इसकी सूचना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम मथुरा और मेदांता अस्पताल के डॉ त्रेहान से उन्हें मेडिकल सुविधा मुहैया करवाने के निर्देश दिए.

महंत कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा पहुंचे थे, जहां उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें बुखार और सांस लेने में तकलीफ है. आनन-फानन में डॉक्टरों को बुलाया गया. तबीयत बिगड़ने के बाद डीएम मथुरा समेत आगरा के सीएमओ व अन्य डॉक्टर इलाज के लिए सीताराम आश्रम पहुंचे. साथ ही कोरोना की टीम भी आश्रम पहुंची.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button