दिव्यांग विद्यार्थियों तक पहुंचेंगे सहायक उपकरण, योगी सरकार ने 9.85 करोड़ रुपये की बनाई कार्ययोजना

भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), कानपुर के सहयोग से प्रदेश के 75 जनपदों में 176 मेजरमेंट एवं वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां परिषदीय, पीएम श्री, सहायता प्राप्त एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत चिह्नित दिव्यांग विद्यार्थियों का मापन कर उन्हें आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। 

विजय कुमार निगम लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की योगी सरकार समावेशी शिक्षा को और मजबूत बनाने के लिए में प्रदेश के 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों तक उनकी आवश्यकता के अनुरूप सहायक उपकरण पहुंचाएगी। इसके लिए समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में लगभग 9.85 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है।

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार अभियान को पूरी तरह सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए लाभार्थियों की पहचान से लेकर मापन, उपकरण वितरण, अभिलेखीकरण, वित्तीय प्रबंधन और निगरानी तक की विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सभी जिलों को निर्देश दिए गए हैं कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा कोई भी पात्र दिव्यांग विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहे। 

प्रदेशभर में अगस्त से दिसंबर 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से 176 मेजरमेंट एवं वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक जिले के लिए शिविरों की तिथि, स्थान, लक्षित लाभार्थियों की संख्या तथा वितरण कार्यक्रम पहले से निर्धारित कर दिए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी की जा सके। इस अभियान के माध्यम से लगभग 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। 

 अभियान का लाभ परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ पीएम श्री विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा बाल वाटिकाओं में अध्ययनरत चिन्हित दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेगा।

विद्यालय स्तर पर पात्र बच्चों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापक, विशेष शिक्षक (सीडब्ल्यूएसएन), फिजियोथेरेपिस्ट तथा जिला समन्वयक (समावेशी शिक्षा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शिविरों में बच्चों की आवश्यकता के अनुसार व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, बैसाखी, वॉकिंग स्टिक, ब्रेल किट, ब्रेल स्लेट, स्मार्ट केन, डिजिटल हियरिंग एड, सी.पी. चेयर, रोलेटर सहित विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण एवं कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए जाएंगे। श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए ऑडियोमेट्री परीक्षण तथा डिजिटल हियरिंग एड फिटिंग की भी व्यवस्था की गई है।

सभी उपकरण एलिम्को द्वारा निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी आवश्यकता के अनुसार उपयुक्त सहायता मिल सके। 

  यह पहल केवल सहायक उपकरण उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि दिव्यांग विद्यार्थियों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सहयोग देकर उन्हें मुख्यधारा की शिक्षा से और प्रभावी ढंग से जोड़ने का प्रयास भी है। विद्यालय आधारित पहचान, वैज्ञानिक मापन, गुणवत्तापूर्ण उपकरणों की उपलब्धता और विभागीय समन्वय के माध्यम से योगी सरकार समावेशी शिक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इससे दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विद्यालय तक पहुंच, सीखने की प्रक्रिया और आत्मनिर्भरता को भी नई मजबूती मिलेगी । 

CM योगी: प्रदेश के अधिवक्ताओं को हर साल पांच लाख तक कैशलेस उपचार की सुविधा

विजय कुमार निगम प्रयागराज:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए पांच लाख रुपये सालाना कैशलेस चिकित्सा सुविधा की घोषणा की है। इसका लाभ हाईकोर्ट और जिला अदालतों में सक्रिय रूप से प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ताओं को मिलेगा। उन्होंने हाईकोर्ट में 10 हजार से अधिक अधिवक्ताओं के लिए बने चैंबर में फर्नीचर और उपकरण …

0 comments

योगी सरकार की ग्रीन मोबिलिटी को मिली रफ्तार:नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो की 100 ई-बसों का शानदार प्रदर्शन

विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ग्रीन मोबिलिटी और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन के विजन का असर नोएडा इलेक्ट्रिक बस डिपो के संचालन प्रतिफल (राजस्व) में लगातार दिखाई दे रहा है। सितंबर के प्रथम 13 दिनों में डिपो की 100 ई-बसों ने कुल 2.96 लाख किलोमीटर का परिचालन कर 1.99 लाख से अधिक यात्रियों को सेवा …

0 comments

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- यूपी में लगाया जाएगा एथेनॉल प्लांट, 23 प्रस्तावों की मंजूरी, देखें सूची

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक में 23 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। इन प्रस्तावों में प्रमुख प्रस्ताव मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाने का रहा है।  योगी कैबिनेट की बैठक में मंजूर प्रस्तावों की सूची- मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट लगाया जाएगा मथुरा की छाता शुगर कंपनी में न्यूनतम …

0 comments

UPI से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, 2000 रुपये से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर लगेगा 5 रुपये चार्ज.

ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। 2,000 रुपये से ज्यादा के कुछ ट्रांजैक्शन पर 5 रुपये का चार्ज लगेगा, लेकिन ग्राहकों के लिए यह मुफ्त रहेगा। 2,000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगने की खबरें सुर्खियों में हैं। जानिए सरकार की ओर से सोमवार को जारी नए गजट …

0 comments

UPI पर अब नहीं रहेगा सबकुछ फ्री… कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, पूछा- ट्रंप को खुश करने की तैयारी?

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नरेन्द्र मोदी सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता की पूरी तरह कमी दिखाते हुए यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की जमीन तैयार कर रही है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी सवाल किया कि क्या यह सब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुश करने के लिए अमेरिकी …

0 comments

अमेरिकी दबाव में झुक रही मोदी सरकार, यूपीआई शुल्क को लेकर राहुल गांधी का निशाना

नयी दिल्ली । लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने यूपीआई लेनदेन पर (एमडीआर) लगाए जाने की संभावित व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अमेरिकी भुगतान कंपनियों के दबाव में भारत की शून्य-एमडीआर नीति में बदलाव का रास्ता खोल रही है। राहुल गांधी ने मंगलवार को …

0 comments

जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाने की मांग पर सुनवाई पूरी, आज आ सकता है फैसला

नयी दिल्ली । दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में 200 करोड़ रुपये की कथित वसूली से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के तौर पर तलब करने की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई पूरी हो गई। यह मामला कथित तौर पर सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। कोर्ट आज ही इस …

0 comments

केदारनाथ पैदल मार्ग पर राहत कार्य जारी, चीड़बासा से सात हजार से ज्यादा श्रद्धालु निकले

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में चीड़वासा हेलीपैड के समीप भूस्खलन से प्रभावित केदारनाथ पैदल मार्ग से बचाव एवं राहत दलों की निगरानी में मंगलवार को 150 अन्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव दलों की निगरानी में अब तक कुल 7,350 श्रद्धालुओं को भूस्खलन …

0 comments

प्रधानमंत्री मोदी: संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं

नयी दिल्ली । जैन धर्म के सबसे पवित्र पर्व संवत्सरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी मांगी। प्रधानमंत्री ने एक्स पोस्ट में कहा, संवत्सरी हमें याद दिलाती है कि क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं। इस …

0 comments

राजस्थान निकाय चुनावों में बसपा को मिली 19 सीटें, मायावती ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दी बधाई

नयी दिल्ली । राजस्थान में हुए नगर निकाय चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को 19 सीटों पर जीत मिली है। प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मायावती ने कहा कि पार्टी और भी बेहतर नतीजे ला सकती थी, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी मशीनरी में गड़बड़ियों …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button