अमेठी: 13 वर्षिय नाबालिक बच्ची के साथ गांव के ही 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, चार महीने बाद पेट दर्द हुआ तो सामने आया सच

अमेठी। राजीव ओझा: ये तस्वीर है अमेठी की, जहां 13 वर्षिय नाबालिक बच्ची के साथ 4 माह पूर्व दो दरिंदों ने बारी बारी से दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने किशोरी को डरा दिया था कि अगर उसने परिजनों को ये बात बताई तो पूरे परिवार को जान से मार दूंगा जिसके बाद पीड़ित नाबालिक ने घर मे कुछ नहीं बताया। दरअसल गांव के दरिन्द्रों ने 13 वर्षिय मासूम के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया था। इन दरिंदों ने मिलकर छोटी सी मासूम के साथ मिलकर सामूहिक बलात्कार किया फिर उसे डराया की अगर घर मे किसी को कुछ बताया तो पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। घटना के बाद गांव के दबंगो के डर से नाबालिक किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन चार महीने बाद हुए पेट दर्द के बाद जब इलाज के लिए माँ के साथ अस्पताल पहुंची तो जानकारी हुई कि नाबालिक किशोरी के पेट में 4 माह का गर्भ है।

ये मामला जामो थाना क्षेत्र का है जहां चार माह पूर्व एक 13 साल की बच्ची के साथ मिलकर गांव के दो लोगो ने सामुहिक बलात्कार किया था। 13 वर्षिय नाबालिक किशोरी की माने तो 4 माह पूर्व घर से शौच के लिए गयी थी जहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही दो दरिंदो ने उस नाबालिक बच्ची का मोह दबाकर उठा ले गए और बारी बारी से दोनों ने सामूहिक बलात्कार किया और बलात्कार करने के बाद नाबालिक बच्ची को धमकी भी दी कि अगर घर मे बताई तो हम तुमको जान से मार दूंगा। डरी सहमी नाबालिक बच्ची ने अपने घर मे किसी बलात्कार की बात नही बताई। कुछ दिन बाद जब अचानक बच्ची के पेट मे दर्द हुआ तो उसके इलाज के दौरान घर वालो को पता चला कि उनकी बच्ची गर्भवती हो गयी है।

ये पता चलने के बाद माँ बाप के जीवन पर क्या गुजरी उसका पता तो एक पीड़ित ही समझ सकता है हमारे देश मे बहुत से लोग ऐसे भी है जिनको ऐसे दुष्कर्म करने में कोई भय भी नही लगता। दुष्कर्म करने के बाद बच्ची को घर में बताने पर भी परिवार को जान से मारने की धमकी दे देते है। नाबालिक बच्ची अपने परिवार के साथ जामो थाना पहुंची और लिखित में तहरीर भी दी। जिसकी जांच के लिए थाना प्रभारी ने एक टीम बना दी है। 

नाबालिक बच्ची ने बताया कि उसके साथ जबरन बारी बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।बच्ची ने बताया आरोपियों ने उसे घर में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, वहीं जब बच्ची के पेट में दर्द होने लगा उसकी तबीयत खराब होने लगी उसके बाद जब घर वालों ने बच्ची का मेडिकल जांच कराया तो बच्ची गर्भवती निकली। जिसके बाद मां बेटी थाना जामो पहुंच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के साथ फांसी की मांग की है।

वहीं पूरे मामले पर अमेठी के एएसपी दयाराम सराज ने बताया कि ये थाना जामो का मामला है जिसमें एक लिखित तहरीर मिली है की पीड़ित के गांव के ही 2 युवकों ने जोर जबरदस्ती से दुष्कर्म किया है। दुष्कर्म के बाद युवकों ने लड़की को धमकाया था कि अगर यह बात घर में बताएं तुम्हें और तुम्हारे घर वालों को मार देंगे। लड़की ने डर बस यह बात घरवालों को नहीं बताई जब लड़की के पेट में दर्द हुआ तो घर वालों ने उसको डॉक्टर को दिखाया तो डॉक्टर ने बताया कि 4 माह की प्रेग्नेंट है, जिसकी तहरीर के आधार पर थाना जामो पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button