
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों के नाम लिखी अपनी ‘पाती’ में कांवड़ यात्रा को समरसता का महापर्व बताते हुए इसे केवल धार्मिक अनुष्ठान न मानकर समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला बताया है। उन्होंने लिखा कि कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति के सूत्र में जोड़ती है और इस दौरान जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद गौण हो जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने अपनी पाती में लिखा कि भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ की भक्ति हर कांवड़िए की पहचान है। पैदल चलते कदम अलग हो सकते हैं, लेकिन सभी का लक्ष्य एक ही है—महादेव का जलाभिषेक।

उन्होंने लिखा कि कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति के समभाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण है। “तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता है और एकता से राष्ट्र निखरता है”—इस भाव के साथ उन्होंने कांवड़ यात्रा को सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने का संदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने दिव्यांग शिवभक्तों के समर्पण का उल्लेख करते हुए लिखा कि उनका उत्साह और आस्था देखकर मन श्रद्धा से भर उठता है।
उन्होंने लिखा कि शिवभक्तों की सुगम यात्रा के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सतत निगरानी की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाने का आह्वान भी किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ियों से पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाने और प्लास्टिक मुक्त जीवन का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने लिखा कि आस्था के साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा भी सामाजिक जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान एंबुलेंस और विद्यालय वाहनों को प्राथमिकता देने की अपील भी की, ताकि आपातकालीन सेवाओं और विद्यार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए।
अपनी पाती में मुख्यमंत्री ने लिखा कि श्रद्धा, अनुशासन, संयम और सेवा ही कांवड़ यात्रा की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि भगवान शिव लोकमंगल के प्रतीक हैं और कांवड़ यात्रा उनके लोककल्याण के संदेश को आगे बढ़ाने का माध्यम है।
हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …
हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा समस्याओं का समाधान समय से कराएं
विजय कुमार निगम लखनऊ:- कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री …
कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे
श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …
UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली कांग्रेस-सपा की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …
अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, 6 आपराधिक मामलों में 26 फरवरी 2027 तक अंतरिम सुरक्षा
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा की अवधि …
गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक
नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, CM शुभेंदु ने दी जानकारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में राज्य के नाम को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एलान किया कि राज्य का नाम बदलकर अब पश्चिम बंग किया जाएगा। अंग्रेजी में भी राज्य का नाम पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल ने नाम बदलने …
पीएम मोदी-बालेन शाह की बैठक में 8 बड़े समझौते, नेपाल को 15 हजार करोड़ का पैकेज, देश में बनेगा आईआईटी
नयी दिल्ली भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शहरी विकास …
पुरानी मस्जिद गिराने के मामले में याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करें: सुप्रीम कोर्ट
नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में तय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन …




