अमेठी: महिला थाने द्वारा काउंसलिंग कर 10 जोड़ो को आपस में प्रसन्नता के साथ रहने के लिए राजी कर भेजा उनके घर

अमेठी। राजीव ओझा: कहते हैं कि परिवार में पति पत्नी ही ऐसे घर के सदस्य होते हैं जिसे पूरा परिवार चलता है और परिवार में खुशियां रहती हैं, लेकिन दोनों के बीच टकराव होने पर पूरा परिवार ही बिखर जाता है और परिवार की खुशियों को भी ग्रहण लग जाता है।

पर आज ऐसे ही 10 परिवारों को महिला थाने में महिला थानाध्यक्ष पुलिस टीम द्वारा इन शादीशुदा जोड़ों को समझा- बुझाकर और दोनों के बीच राजी खुशी से समझौता कर साथ रहने की बात को मान कर उनके घर भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण में आज महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह मय टीम द्वारा महिला थाना गौरीगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपस में विवाद को सुनकर कुल 10 जोड़ों का काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं का निस्तारण कराया गया तथा स्वेच्छा से आपस में राजी खुशी रहने को तैयार हुए। समझा-बुझाकर 10 जोड़ो को उनके घर भेजा गया तथा वैश्विक महामारी कोरोना के दृष्टिगत सावधानी बरतने हेतु जागरूक किया गया । अमेठी पुलिस द्वारा उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button