तुम्हारा चाचा चोर है कहकर चिढ़ाने वाले लड़के को प्रियंका ने स्कूल में जड़ा था थप्पड़, सुनाया बचपन का किस्सा

नयी दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1977 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने यह किस्सा अपनी मां सोनिया गांधी और भाई राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान साझा किया। इस बातचीत का वीडियो मंगलवार को कांग्रेस के सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया गया। वीडियो में प्रियंका कहती हैं कि आपातकाल के बाद जब दादी चुनाव हार गईं, तो हम दूसरे घर में रहने चले गए। मुझे याद है कि उस समय काफी तनाव था।

स्कूल में एक लड़का उनके पास आया और कहा कि तुम्हारा चाचा (संजय गांधी) जेल में है, तुम्हारा चाचा चोर है। प्रियंका ने कहा कि मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। वह रोने लगा और शिक्षक के पास चला गया। इसके बाद मुझे डांट पड़ी। इस बातचीत में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आपातकाल के बाद स्कूल में अपने शुरुआती दिनों की यादें भी साझा कीं। राहुल गांधी ने कहा कि स्कूल में वह और उनकी बहन एक-दूसरे से बिल्कुल अलग थे। उन्होंने प्रियंका को नियमों का पालन करने वाली और विनम्र बताया, जबकि खुद को विद्रोही स्वभाव का बताया, जो सवाल पूछता था और दूसरों को परेशान करता था। इस पर प्रियंका ने कहा कि वह व्यवस्था के अनुकूल थीं, जबकि राहुल ऐसे नहीं थे। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि संसद में भी आज दोनों के बीच वही अंतर दिखाई देता है, जो स्कूल के दिनों में था। राहुल गांधी ने भी उस दौर की याद साझा करते हुए कहा कि आपातकाल के बाद स्कूल लौटने पर कोई भी उनके बगल में नहीं बैठता था। उन्होंने बताया कि अपने सातवें जन्मदिन पर उनके दोस्तों में से केवल एक ही उनसे मिलने आया था, जो आज भी उनका दोस्त है। सोनिया गांधी की आत्मकथा बिलॉन्गिंग ए जर्नी ऑफ लव के विमोचन के कुछ दिन बाद सामने आए इस वीडियो में तीनों गांधी परिवार के सदस्य अपने जीवन के सुखद और मुश्किल पलों को याद करते नजर आ रहे हैं।

सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …

0 comments

पंजाब चुनाव 2027 में 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP गठबंधन का ऐलान

नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने …

0 comments

UP चुनाव 2027 से पहले SP-Congress में सीटों पर रार, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर ..!

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से …

0 comments

राहुल गांधी को लेकर BJP का बड़ा बयान, देश के प्रति नफरत रखने वालों को जनता नहीं करेगी पसंद

नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश यात्राओं के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रणाली के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन …

0 comments

कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर हमला, बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दबाजी क्यों?

नयी दिल्ली कांग्रेस ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर बड़ी परियोजना पर अपना नाम दर्ज कराने की इतनी जल्दी में क्यों हैं और क्या उन्हें अब झोला उठाने का वक्त करीब आता दिखने …

0 comments

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा खालिस्तान जिंदाबाद 29 नवंबर को बेंगलुरु में शो

बेंगलुरु पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट से पहले बेंगलुरु में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनके शो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा गया है। धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को …

0 comments

SAD-BJP गठबंधन पर केजरीवाल का तंज, बोले, सत्ता के लिए किसी से भी हाथ मिला सकती है भाजपा

नयी दिल्ली पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के साथ हाथ मिला …

0 comments

तुम्हारा चाचा चोर है कहकर चिढ़ाने वाले लड़के को प्रियंका ने स्कूल में जड़ा था थप्पड़, सुनाया बचपन का किस्सा

नयी दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1977 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने …

0 comments

हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।      इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …

0 comments

हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button