
नयी दिल्ली भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शहरी विकास सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। बैठक के बाद कुल आठ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अलावा भारत ने नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये यानी करीब 14,993 करोड़ भारतीय रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की। नेपाल में आईआईटी स्थापित करने और अयोध्या से जनकपुर तक रेल संपर्क बढ़ाने की पहल भी चर्चा के केंद्र में रही। भारत और नेपाल के बीच हुए समझौतों का उद्देश्य तकनीक, प्रशिक्षण और विकास परियोजनाओं में साझेदारी मजबूत करना है। प्रमुख समझौते इस प्रकार हैं। इस्रो और नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्रालय के बीच दक्षिण एशिया सैटेलाइट के इस्तेमाल के लिए संचार नेटवर्क विकसित करने पर सहमति बनी। गांधीनगर की नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और नेपाल पुलिस के क्राइम इन्वेस्टिगेशन विभाग के बीच जांच और शोध में सहयोग होगा। भारत की राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी और नेपाल की नेशनल पुलिस एकेडमी पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण देने और आधुनिक तकनीक साझा करने पर काम करेंगी। नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस और नेपाल के एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज के बीच सरकारी अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने के लिए समझौता हुआ। दोनों देश चिकित्सा सुविधाओं, स्वास्थ्य तकनीक और स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग बढ़ाएंगे। पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, शोध और उपचार संबंधी जानकारी साझा की जाएगी।

टिकाऊ शहरों की योजना, बुनियादी सुविधाओं और पर्यावरण अनुकूल विकास में तकनीकी सहयोग होगा। पशुधन, मछली उत्पादन और कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम किया जाएगा। संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और नेपाल के संबंध केवल पड़ोसी देशों के नहीं, बल्कि साझा इतिहास, आस्था और अटूट विश्वास पर आधारित हैं। उन्होंने नेपाल में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की। इसका उद्देश्य प्रभावित लोगों का जीवन फिर से पटरी पर लाना और विकास के नए अवसर तैयार करना है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत नेपाल में आईआईटी, स्टार्टअप इनक्यूबेटर और इनोवेशन हब स्थापित करने में सहयोग करेगा। नेपाली छात्रों के लिए भारत में कानून और तकनीकी शिक्षा की स्कॉलरशिप के अवसर भी बढ़ाए जाएंगे। इसके साथ ही नेपाल में एग्रो-इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने और फूड प्रोसेसिंग को प्रोत्साहित करने की योजना है। प्रधानमंत्री मोदी ने अयोध्या और जनकपुर के बीच रेल संपर्क को दोनों देशों के सांस्कृतिक रिश्तों से जोड़ते हुए कहा कि नेपाल के बिना भारत के धाम और राम अधूरे हैं। उन्होंने सरयू-कमला एक्सप्रेस का भी उल्लेख किया। दोनों देशों के बीच लुंबिनी-बोधगया संपर्क, सीमा मार्गों और इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट के विकास पर भी सहमति बनी। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में भारत सबसे पहले मदद के लिए आगे आता है। उनके मुताबिक, आपसी सम्मान, विश्वास और सद्भावना दोनों देशों के रिश्तों की मजबूत नींव हैं। मार्च 2026 में प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। इस बैठक से दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, सुरक्षा और लोगों की आवाजाही को नई गति मिलने की उम्मीद है।
सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सिख गुरुओं के त्याग और बलिदान से भारत की पहचान सुरक्षित है। देश और धर्म की रक्षा के लिए सिख गुरुओं ने जो बलिदान दिया, वह भारतीय इतिहास की अमूल्य धरोहर है। उनकी परंपरा ने न केवल आस्था और संस्कृति की रक्षा की, बल्कि अन्याय और …
पंजाब चुनाव 2027 में 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP गठबंधन का ऐलान
नयी दिल्ली पंजाब की राजनीति में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और शिरोमणि अकाली दल (एसडीए) ने छह साल से अधिक समय बाद एक बार फिर हाथ मिला लिया है। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने …
UP चुनाव 2027 से पहले SP-Congress में सीटों पर रार, कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटों का ऑफर ..!
नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के गठबंधन में सीटों को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। दोनों दलों के बीच पहले दौर की बातचीत के बाद भले ही सब कुछ ठीक होने के दावे किए गए हों, लेकिन अब सीटों के आंकड़े सामने आने से …
राहुल गांधी को लेकर BJP का बड़ा बयान, देश के प्रति नफरत रखने वालों को जनता नहीं करेगी पसंद
नयी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विदेश यात्राओं के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था और चुनाव प्रणाली के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि वह विदेशी धरती से अपने राजनीतिक करियर को फिर से शुरू करने की चाहे जितनी कोशिश कर लें, लेकिन …
कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर हमला, बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दबाजी क्यों?
नयी दिल्ली कांग्रेस ने जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने के फैसले को लेकर मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर बड़ी परियोजना पर अपना नाम दर्ज कराने की इतनी जल्दी में क्यों हैं और क्या उन्हें अब झोला उठाने का वक्त करीब आता दिखने …
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा खालिस्तान जिंदाबाद 29 नवंबर को बेंगलुरु में शो
बेंगलुरु पंजाबी सिंगर और ग्लोबल स्टार दिलजीत दोसांझ के आगामी कॉन्सर्ट से पहले बेंगलुरु में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनके शो को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल में खालिस्तान जिंदाबाद का नारा भी लिखा गया है। धारवाड़ पुलिस कमिश्नर को …
SAD-BJP गठबंधन पर केजरीवाल का तंज, बोले, सत्ता के लिए किसी से भी हाथ मिला सकती है भाजपा
नयी दिल्ली पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन पर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तंज कसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी राजनीतिक दल के साथ हाथ मिला …
तुम्हारा चाचा चोर है कहकर चिढ़ाने वाले लड़के को प्रियंका ने स्कूल में जड़ा था थप्पड़, सुनाया बचपन का किस्सा
नयी दिल्ली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बताया कि आपातकाल के बाद जब उनकी दादी और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी 1977 का लोकसभा चुनाव हार गई थीं, तब स्कूल में एक लड़के ने उनके चाचा संजय गांधी को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके जवाब में उन्होंने उसे थप्पड़ जड़ दिया था। प्रियंका गांधी ने …
हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …
हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी
विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …




