राहुल गांधी ने पूछा, पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ? भगवंत मान और अमित शाह को घेरा

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में मादक पदार्थों से जुड़ी समस्या को सबसे बड़ा मुद्दा करार देते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि राज्य को नशे से मुक्त करना है तो मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी कहा कि वह मान के शराब पीने के खिलाफ नहीं हैं और यह उनका यह निजी मामला है, लेकिन प्रदेश को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो पंजाब के दर्द को महसूस कर सके। राहुल गांधी ने संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में सबसे बड़ा मुद्दा नशा है और आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले इसे खत्म करने का वादा किया था। उन्होंने कहा, पंजाब ने भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पर भरोसा किया। उनका वादा राज्य को नशा मुक्त करने का था। मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ है। ये नशा नहीं हटा सकते हैं। कांग्रेस नेता ने भगवंत मान के लोकसभा सदस्य रहने का उल्लेख करते हुए हुए कहा, भगवंत मान लोकसभा में हमारे पास बैठकर चुटकुले सुनाते थे। सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती है।

अगर वह शराब पीना चाहते हैं तो यह उनका निजी मामला है, लेकिन अगर आप नशे से लड़ना चाहते हैं तो आपका मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पंजाब को ऐसे मुख्यमंत्री की जरूरत है जो राज्य के लिए संघर्ष करे और जिसकी पार्टी में पंजाब का दर्द समझने वाले लोग हों। राहुल गांधी ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके साथ जो हुआ, वह आज पंजाब में फैशन बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सोच ने मूसेवाला को गोली मारी थी, वही सोच आज पूरे पंजाब में फैल गई है। उन्होंने दावा किया कि जो भी पंजाब के लिए काम करना चाहता है, उसे डराया और धमकाया जाता है तथा सरेआम गोली मार दी जाती है। कांग्रेस नेता ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि शाह ने पंजाब में तीन साल के भीतर नशा खत्म करने का वादा किया था, लेकिन केंद्र की सरकार तो एक साल में ही निपट जाएगी। उन्होंने सवाल किया कि गुजरात में उद्योगपति (गौतम) अदाणी के बंदरगाह पर मादक पदार्थ पकड़े गए, लेकिन इस मामले में अमित शाह ने क्या कार्रवाई की। राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह कानून-व्यवस्था की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने गैंगस्टर पाल रखे हैं और यह बात पूरा देश जानता है। उन्होंने कहा कि यदि शाह को कानून-व्यवस्था की बात करनी है तो मणिपुर का भी जिक्र करना चाहिए। राहुल गांधी ने पंजाब सरकार के संचालन को लेकर भी आप पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार दिल्ली से नहीं चलनी चाहिए, बल्कि उसे पंजाब से ही चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, हमारी पार्टी पंजाब की सरकार को पंजाब से चलाती है। हमारा पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाब को चलाता है। अगर कांग्रेस पार्टी जीतती है तो कांग्रेस मुख्यमंत्री चुनती है और कहती है कि आप पंजाब को चलाओ। गांधी ने आरोप लगाया कि पंजाब की मौजूदा सरकार की आधी लगाम अमित शाह और आधी अरविंद केजरीवाल के हाथ में है तथा राज्य को दिल्ली से चलाया जा रहा है।

लखनऊ में दीपावली पर्व पर भी होगा मेट्रो का संचालन, शाम सात बजे तक लोग ले सकेंगे लाभ

आठ नवंबर को दीपावली के दिन यात्रियों को मेट्रो की सुविधा सुबह छह से शाम सात बजे तक ही उपलब्ध होगी। लखनऊ मेट्रो प्रशासन ने मेट्रो के समय में बदलाव के आदेश दिए हैं। सभी मेट्रो स्टेशन पर इसकी उद्घोषणा की जा रही है। लखनऊ एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया तक मेट्रो सेवाएं सुबह छह से रात्रि …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी “राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज”

विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। राहुल गांधी को फुस्स रॉकेट बताते हुए कहा कि उनका बारूद समाप्त हो चुका है। कांग्रेस चाहे जितनी बार उन्हें लॉन्च कर ले, अब वह लॉन्च नहीं होने वाले। वहीं, अखिलेश यादव …

0 comments

दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभ

विजय कुमार निगम लखनऊ:-दीपोत्सव-2026 में रामनगरी की सड़कों और सांस्कृतिक मंचों पर देश की विविध लोक परंपराओं के रंग देखने को मिलेंगे। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकार अपने पारंपरिक नृत्यों और लोक विधाओं की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों के कलाकार भी अपनी क्षेत्रीय लोककला के माध्यम …

0 comments

CM योगी के नेतृत्व में UP में49 संकेतकों के आधार पर हो रहा महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलन

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और सरकारी योजनाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों को अब आंकड़ों के आधार पर परखा जा रहा है। इसी उद्देश्य से प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए वूमेन इकोनॉमिक एंपावरमेंट …

0 comments

राहुल गांधी ने पूछा, पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ? भगवंत मान और अमित शाह को घेरा

नयी दिल्ली । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में मादक पदार्थों से जुड़ी समस्या को सबसे बड़ा मुद्दा करार देते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि राज्य को नशे से मुक्त करना है तो मुख्यमंत्री हर शाम नशा नहीं कर सकता। उन्होंने यह भी …

0 comments

दिल्ली के मयूर विहार में स्कूल के अंदर 9 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, CCTV में कैद घटना

नयी दिल्ली । मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली नौ वर्षीय छात्रा की अचानक बेहोश होने के बाद मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बच्ची खेलकूद का पीरियड समाप्त होने के बाद क्लासरूम में लौटी थी। इसी दौरान वह …

0 comments

अग्निवीरों को 2 साल का सेवा विस्तार, 25% की नौकरी होगी पक्की

नयी दिल्ली । अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती युवाओं के लिए दो साल के अतिरिक्त सेवा विस्तार की घोषणा से बड़ा बदलाव होने की बात सामने आई है। प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार, चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक बनने का मौका मिलेगा, जबकि बाकी 75 प्रतिशत …

0 comments

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का दबदबा, पिया डांडिया,रो खन्ना और सुहास सुब्रमण्यम जीतेय विवेक रामास्वामी को हार

नयी दिल्ली । अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के नतीजों और रुझानों में भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन चर्चा में है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कई भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर अमेरिकी राजनीति में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है। इनमें सुहास सुब्रमण्यम, पिया डांडिया और रो खन्ना प्रमुख हैं। वहीं, रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी …

0 comments

मिशिगन में अब्दुल की जीत पर ओवैसी का यूपी को संदेश, बोले, अब उत्तर प्रदेश के अब्दुल की बारी

नयी दिल्ली अमेरिका के मध्यावधि चुनाव में मिशिगन से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल सैयद की जीत ने भारत की राजनीति में भी चर्चा शुरू कर दी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआइ्र्रएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस जीत को उत्तर प्रदेश की राजनीति से जोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स …

0 comments

पंजाब में AAP विधायक अमनदीप कौर के 7 ठिकानों पर ईडी की रेड, सरकारी जमीन हड़पने का आरोप

चंडीगढ़ । पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आम आदमी पार्टी की विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को ईडी की टीमों ने मोगा से विधायक अमनदीप कौर और उनके परिवार से जुड़े सात ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी संपत्ति …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button