
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण ने महज चार दिनों में उत्तर प्रदेश के व्यापारिक सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 28 सितंबर तक ही संचयी रूप से ₹5,500 करोड़ यानी करीब 574 मिलियन अमेरिकी डॉलर के 3,765 व्यापारिक समझौतों पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। इसके साथ ही देश-विदेश के खरीदारों और कंपनियों की ओर से ₹12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ दर्ज की गई है। अंतिम दिन का आयोजन अभी बाकी है, ऐसे में कारोबार और भागीदारी के आंकड़ों में और बढ़ोतरी की संभावना है।

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशंस के अपर महानिदेशक सुविध शाह के अनुसार, 28 सितंबर तक कुल 35,387 बिजनेस-टू-बिजनेस बैठकें संपन्न हुई हैं। इनमें अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के लिए आयोजित रिवर्स बायर्स सेलर्स मीट (अरबीएसएम) में 11,887 बैठकें हुईं, जबकि मुख्य प्रदर्शनी क्षेत्र में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच 23,500 बी2बी बैठकें दर्ज की गईं। इन बैठकों के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों, निर्माताओं और निर्यातकों को देश और दुनिया के खरीदारों के साथ सीधे व्यापारिक संवाद और समझौते करने का अवसर मिला है। चार दिनों के दौरान दर्ज 3,765 एमओयू और ₹12,500 करोड़ की कारोबारी पूछताछ इस बात का संकेत है कि यूपीआईटीएस अब केवल प्रदर्शनी तक सीमित आयोजन नहीं रह गया है। यह उत्तर प्रदेश के उत्पादों, उद्यमियों और विनिर्माण क्षमता को बाजार से जोड़ने वाला महत्वपूर्ण व्यापारिक मंच बनकर उभरा है। एमएसएमई, एक जिला-एक उत्पाद , हथकरघा, हस्तशिल्प, कृषि उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण और आधुनिक विनिर्माण क्षेत्र से जुड़े उद्यमियों को इस मंच पर घरेलू और विदेशी खरीदारों से सीधे संपर्क का अवसर मिल रहा है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी के ‘लोकल से ग्लोबल’ विजन के अनुरूप आयोजित यूपीआईटीएस 4.0 का शुभारंभ 25 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संयुक्त रूप से किया था। इस संस्करण में उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को वैश्विक बाजार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया है। देश-विदेश से आए खरीदारों के साथ सीधे संवाद और व्यापारिक समझौतों ने प्रदेश के एमएसएमई, ओडीओपी, हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए नए बाजारों की संभावनाएं खोली हैं।
28 सितंबर तक सामने आए आंकड़ों के साथ उ.प्र.आईटीएस 4.0 का अंतिम दिन अब महत्वपूर्ण हो गया है। 29 सितंबर को होने वाले समापन दिवस के साथ व्यापारिक समझौतों, कारोबारी पूछताछ, बी2बी बैठकों और कुल फुटफॉल के आंकड़ों में और वृद्धि की उम्मीद है। चार दिनों में सामने आए आंकड़ों ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के बढ़ते औद्योगिक और व्यापारिक सामर्थ्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कारोबार के केंद्र में ला दिया है।
मुख्यमंत्री योगी “AI उत्तर दे सकता है, सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी”
विजय कुमार निगम गोरखपुर:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सवालों के जवाब दे सकता है और काम आसान कर सकता है, लेकिन सवाल करना अच्छी किताब ही सिखाएगी। तकनीक का उपयोग करें, लेकिन उस पर पूरी तरह निर्भर न हों। अच्छी पुस्तकें और समाचार पत्र पढ़ें और नई चीजों को जानने …
नियुक्ति पत्र मिला तो छलकी खुशी, अपनी कहानी बताते हुए रुंधा युवाओं का गला
विजय कुमार निगम लखनऊ:- सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र हाथ में आया तो किसी को परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरने की उम्मीद जगी, किसी को अपने बच्चे के भविष्य की चिंता से राहत मिली। वर्षों की मेहनत के बाद नौकरी मिलने की खुशी साझा करते हुए कुछ अभ्यर्थी भावुक हुए तो बोलते-बोलते गला भी रुंध गया। …
CM योगी आदित्यनाथ ने 1375 नवचयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र, बोले-निष्पक्षता और ईमानदारी से चयन
उत्तर प्रदेश के युवाओं को नौ वर्ष में नौ लाख सरकारी नौकरी देने के अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 1,375 ग्राम पंचायत अधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरित किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने मंच पर 11 नवचयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। मुख्यमंत्री योगी …
योगी सरकार के विजन को मिला वैश्विक मंच, उ.प्र.आईटीएस बना व्यापार का नया केंद्र
विजय कुमार निगम ग्रेटर नोएडा:- उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण ने महज चार दिनों में उत्तर प्रदेश के व्यापारिक सामर्थ्य को वैश्विक मंच पर नई पहचान दी है। ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित हो रहे पांच दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 28 सितंबर …
मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा फिर शुरू, जिलाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
देहरादून । उत्तराखंड में मौसम की स्थिति में सुधार के बाद चारधाम यात्रा पुनः शुरू कर दी गई है और सभी संबंधित जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मद्देनजर यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान …
लखनऊ में बारिश के कारण गिरा इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा, बाल-बाल बचे लोग.
लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को लखनऊ में इमामबाड़े के गेट का टुकड़ा गिर गया।। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बारिश के दौरान जर्जर हिस्से के गिरने से आसपास मलबा फैल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण इमारत के पुराने हिस्से पर …
केदारनाथ के रास्ते पर पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1200 तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर चिरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले रोहताश यादव के बेटे यश के तौर पर हुई है। जिला आपदा …
UPI पर चार्ज मामले में Supreme Court ने तत्काल रोक लगाने से किया इनकार
नयी दिल्ली। यूपीआई के जरिए होने वाले कुछ व्यापारी भुगतानों पर प्रस्तावित चार्ज को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है। शीर्ष अदालत ने फिलहाल इस नई व्यवस्था पर तत्काल अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। हालांकि, अदालत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार, यूपीआई स्टीयरिंग कमेटी, भारतीय राष्ट्रीय भुगतान …
जम्मू-कश्मीर में सियासी बवाल, CM उमर के स्टेटहुड प्रस्ताव पर घमासान, BJP ने स्पीकर के खिलाफ खोला मोर्चा
श्रीनगर । जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को लेकर शुरू हुआ विवाद अब विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर के खिलाफ अविश्वास और पद से हटाने की मांग तक पहुंच गया है। सोमवार, 28 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायकों ने स्पीकर पर सदन की कार्यवाही निष्पक्ष तरीके …
UP राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट के आसार, अखिलेश उतार सकते हैं तीसरा कैंडिडेट, 8वीं सीट पर फंसेगा पेंच
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले सियासी ताकत का बड़ा परीक्षण बन सकता है। मौजूदा विधानसभा गणित के आधार पर भाजपा सात सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि समाजवादी पार्टी दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है। …




