
रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग उत्तराखंड में केदारनाथ ट्रेकिंग रूट पर चिरबासा के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पांच साल के एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले रोहताश यादव के बेटे यश के तौर पर हुई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के अनुसार, पुलिस कंट्रोल रूम को चिरबासा के पास एक पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने की सूचना मिली। गिरते पत्थर की चपेट में आने से यश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद, इलाके में तैनात बचाव दल ने बच्चे के शव को पालकी के जरिए जंगलचट्टी स्थित एमआरपी भैरव मंदिर पहुंचाया। पत्थर गिरने के बाद चिरबासा के पास ट्रेकिंग रूट भी मलबे और पत्थरों से बंद हो गया है। बचाव दल तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। रविवार देर शाम से देर रात तक गिरते मलबे और पत्थरों के कारण रास्ता बंद रहा।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक लगभग 1,200 तीर्थयात्रियों को निकाला जा चुका है जबकि कुछ अन्य अभी भी रास्ते में हैं। बचाव कर्मी उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहे हैं। चिरबासा इलाका अभी भी जोखिम भरा बना हुआ है क्योंकि आसपास की पहाड़ियों से रुक-रुक कर पत्थर गिरने की आशंका है। बचाव दलों ने तीर्थयात्रियों से इस इलाके से गुजरते समय बहुत सावधानी बरतने की अपील की है। इस बीच, राज्यभर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण रविवार (27 सितंबर) को लगातार दूसरे दिन उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रोक दी गई। नतीजतन, अभी केवल सीमित संख्या में तीर्थयात्री ही गौरीकुंड की ओर लौटते हुए इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं। बचाव दल उनकी आवाजाही पर नजर रख रहे हैं और सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया की देखरेख कर रहे हैं। भारी बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने के बाद ऋषिकेश के पास राफ्टिंग गतिविधियां भी रोक दी गईं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, नैनीताल और पौड़ी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया था। शनिवार से ही उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से लगभग नौ डिग्री कम था जबकि न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को 24 घंटे हाईअलर्ट पर रहने और पूरे राज्य में लोगों व तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
‘जब 14 करोड़ वोटर अवैध, तो 2024 का इलेक्शन वैध कैसे?’ राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर निशाना
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज शनिवार को हैदराबाद में ‘भारत समिट’ को संबोधित करते हुए 2024 के लोकसभा चुनावों की वैधता पर सवाल उठाए। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि उसने मतदान करने वाले 140 मिलियन (14 करोड़) लोगों को या तो अस्तित्वहीन मतदाता या गैर-मतदाता करार दिया। ‘2024 का चुनाव …
योगी सरकार स्टार्टअप इकोसिस्टम को देगी नई रफ्तार, इनक्यूबेटर्स और एक्सीलरेटर प्रोग्राम से मजबूत होगा नवाचार का आधार
योगी सरकार प्रदेश को देश के प्रमुख स्टार्टअप और नवाचार केंद्रों में स्थापित करने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत प्रदेश में युवाओं के नवाचार, उद्यमिता और नए व्यावसायिक विचारों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा इकोसिस्टम विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है, जहां किसी नए विचार को …
योगी सरकार में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर, प्रदेश के 26,720 परिषदीय विद्यालयों में होगा सोशल ऑडिट
योगी सरकार प्रदेश की परिषदीय शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल कर रही है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित परिषदीय विद्यालयों के 20 प्रतिशत विद्यालयों का सोशल ऑडिट कराया जाएगा।इसके लिए कुल 26,720 परिषदीय विद्यालय चिह्नित किए गए हैं। …
योगी सरकार में छठ पूजा पर भी 24 घंटे मिलेगी निर्बाध बिजली, घाटों पर होगी पर्याप्त रोशनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार दीपावली के बाद अब छठ पूजा पर भी 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय है। योगी सरकार की प्राथमिकता है कि त्योहार के दौरान गांव से लेकर शहर तक उपभोक्ताओं को सुचारु, सुरक्षित और भरोसेमंद बिजली मिले। इसके लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन …
योगी सरकार में रात का सफर हुआ आसान, महिलाएं भी बेफिक्र होकर तय कर रहीं लंबी दूरी
योगी सरकार में कानून-व्यवस्था और परिवहन सुविधाओं में हुए बेहतर बदलाव का असर उत्तर प्रदेश में रात्रिकालीन आवागमन पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार के कारण रात में सफर करने वाले यात्रियों का भरोसा बढ़ा है।नौकरीपेशा महिलाएं, छात्राएं और परिवारों के साथ यात्रा …
राष्ट्र की शक्ति और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है सैन्य परिवार: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को क्रांति धरा मेरठ में आयोजित ‘पूर्व सैनिक पुनर्मिलन समारोह’ में मौजूद रहेंगे। आयोजन से पहले मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रदेश के 5.19 लाख पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुअवसर प्राप्त होगा। लगभग 15 से 20 लाख लोगों का …
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 38 IAS अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों में नए DM तैनात
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अफसरों के तबादले संबंधी दिए गए दिशा-निर्देश के तहत शुक्रवार देर रात राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) से पहले 38 आईएएस अफसरों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। इनमें पांच जिलाधिकारी सहित लखनऊ व मेरठ विकास प्राधिकरण …
पीएम मोदी 21 नवंबर को आएंगे लखनऊ, कौशल दीक्षा समारोह में आईटीआई टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
विधानसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 नवंबर को लखनऊ आएंगे। मोदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कौशल दीक्षा समारोह में देशभर के आईटीआई के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कौशल …
लखनऊ तिहरा हत्याकांड: आरोपितों के तीन अवैध घरों पर चला बुलडोजर, मलबे से मिले हथियार और कारतूस
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने करीब 20 घंटे बुलडोजर चलाकर सआदतगंज तिहरे हत्याकांड के आरोपितों के तीन अवैध घरों को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया। चार हजार स्क्वायर फीट जमीन पर बने घर अब मलबे में तब्दील हो गए हैं। कार्रवाई के दौरान उनके घरों से एक सिंगल बैरल बंदूक, देसी रिवाल्वर, एक तमंचा, एक …
एनईपी के तहत व्यावसायिक शिक्षा के पांचों कौशल मानकों को पूरा करने वाला देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय उन्हें रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार ठोस कदम उठा रही है। इसी क्रम में प्रदेश ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के व्यावसायिक शिक्षा के तहत निर्धारित कौशल …




