UP राज्यसभा चुनाव में टाइट फाइट के आसार, अखिलेश उतार सकते हैं तीसरा कैंडिडेट, 8वीं सीट पर फंसेगा पेंच

सपा के मौजूदा विधायकों की संख्या करीब 101 बताई जा रही है। ऐसे में तीसरे प्रत्याशी की जीत के लिए पार्टी को दूसरे दलों या विधायकों से अतिरिक्त समर्थन की जरूरत पड़ेगी। वरीयता मतदान में दूसरे वरीयता के वोट भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसी वजह से चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग और विधायकों के रुख को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो सकती हैं।

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले सियासी ताकत का बड़ा परीक्षण बन सकता है। मौजूदा विधानसभा गणित के आधार पर भाजपा सात सीटें जीतने की स्थिति में है, जबकि समाजवादी पार्टी दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों को आसानी से राज्यसभा भेज सकती है। सपा की ओर से प्रोफेसर रामगोपाल यादव और आलोक रंजन के नाम संभावित उम्मीदवारों के तौर पर चर्चा में हैं। हालांकि, सपा प्रमुख अखिलेश यादव की रणनीति यहीं तक सीमित रहने की संभावना नहीं बताई जा रही है। चर्चा है कि पार्टी तीसरा उम्मीदवार भी मैदान में उतार सकती है।

ऐसा होने पर मुकाबला आठवीं सीट के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो जाएगा और दोनों प्रमुख दलों के बीच विधायकों के समर्थन को लेकर खींचतान बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश विधानसभा में वर्तमान में 397 सदस्य हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए करीब 37 प्रथम वरीयता वोटों की जरूरत होगी। इस गणित के आधार पर सपा अपने दो उम्मीदवारों को तो आसानी से आगे बढ़ा सकती है, लेकिन तीसरे उम्मीदवार के लिए उसे अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। भाजपा के पास अपने विधायकों के अलावा सहयोगी दलों का भी समर्थन है।

अपना दल (एस), आरएलडी, सुभासपा और निषाद पार्टी के विधायक उसके साथ हैं। इसके अलावा कुछ अन्य विधायकों के समर्थन की संभावना को भी भाजपा के पक्ष में जोड़ा जा रहा है। इस गणित से भाजपा के पास करीब 294 समर्थक विधायक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 37 वोट के मानक के हिसाब से सात सीटों के बाद आठवीं सीट के लिए उसके पास कुछ वोट कम पड़ सकते हैं। ऐसे में आठवीं सीट का फैसला वरीयता मतदान और अतिरिक्त समर्थन पर निर्भर कर सकता है। इस चुनाव में बसपा के पास विधानसभा में कोई विधायक नहीं है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव में पार्टी का प्रतिनिधित्व समाप्त होने की संभावना है। बची हुई सीट के लिए भाजपा और सपा दोनों अपने पक्ष में अतिरिक्त विधायकों को साधने की कोशिश कर सकते हैं। राज्यसभा चुनाव का यह मुकाबला इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इसके बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल और तेज होगा। यदि सपा तीसरा उम्मीदवार उतारती है तो उसके लिए अतिरिक्त वोट जुटाना बड़ी चुनौती होगी। वहीं भाजपा के सामने आठवीं सीट के लिए जरूरी संख्या पूरी करने की चुनौती होगी। ऐसे में वरीयता मतदान, निर्दलीय विधायकों का रुख और संभावित क्रॉस वोटिंग चुनाव की दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

हर पुलिसकर्मी को सेवा व समर्पण की प्रेरणा देता है पुलिस ध्वजः मुख्यमंत्री

विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी जवानों व उनके परिजनों को ‘पुलिस झंडा दिवस’ की शुभकामनाएं दीं। ‘पुलिस झंडा दिवस’ पर सोमवार को पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुलिस कलर (फ्लैग पिन) लगाया और स्मृति चिह्न प्रदान किया।      इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा …

0 comments

हनुमानगढ़ी में माथा टेक रामलला के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी

विजय कुमार निगम अयोध्या:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगरी अयोध्या पहुंचे। रामकथा पार्क स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने संकटमोचन हनुमान जी के दर्शन-पूजन किए और आरती उतारी। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। …

0 comments

मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा समस्याओं का समाधान समय से कराएं

विजय कुमार निगम लखनऊ:- कर्तव्य पथ पर अग्रसर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में अलग भूमिका में दिखे। उनके पास कक्षा-8 का छात्र प्रिंस क्रिकेट खेलने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग उपलब्ध कराने की फरियाद लेकर पहुंचा। मुख्यमंत्री ने उसकी पूरी बात सुनी, फिर 4-5 मिनट तक पास खड़े होकर काउंसलिंग की। मुख्यमंत्री …

0 comments

कश्मीर में कड़ाके की ठंड, सीजन की सबसे सर्द रात ने छुड़ाई कंपकंपीय शोपियां में पारा शून्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस नीचे

श्रीनगर कश्मीर के कई इलाकों में रविवार रात सर्दी के इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात रही और इस दौरान न्यूनतम तापमान गिरकर शून्य से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रविवार रात को न्यूनतम …

0 comments

UP चुनाव से पहले 30 मिनट तक चली कांग्रेस-सपा की बैठक, सीटों को लेकर 2-3 दिन में समझौते की उम्मीद

नयी दिल्ली उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने गठबंधन को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सोमवार को नयी दिल्ली में पहली औपचारिक बैठक हुई। हालांकि, यह बैठक महज कुछ मिनटों तक ही चली, लेकिन दोनों पक्षों ने बातचीत …

0 comments

अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, 6 आपराधिक मामलों में 26 फरवरी 2027 तक अंतरिम सुरक्षा

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने राज्य के अलग-अलग पुलिस थानों में दर्ज छह आपराधिक मामलों में उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई से मिली अंतरिम सुरक्षा की अवधि …

0 comments

गोधरा कांड के दोषी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 18 साल से जेल में बंद कैदी की उम्रकैद पर लगी रोक

नयी दिल्ली 2002 के गोधरा साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन अग्निकांड मामले में दोषी ठहराए गए इरफान सिराज पाडा को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने सोमवार को उसकी उम्रकैद की सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। अदालत ने यह फैसला उसकी लंबी जेल अवधि और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए …

0 comments

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम, CM शुभेंदु ने दी जानकारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में आएगा प्रस्ताव

कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में राज्य के नाम को लेकर एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को एलान किया कि राज्य का नाम बदलकर अब पश्चिम बंग किया जाएगा। अंग्रेजी में भी राज्य का नाम पश्चिम बंग ही लिखा जाएगा। मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य मंत्रिमंडल ने नाम बदलने …

0 comments

पीएम मोदी-बालेन शाह की बैठक में 8 बड़े समझौते, नेपाल को 15 हजार करोड़ का पैकेज, देश में बनेगा आईआईटी

नयी दिल्ली भारत और नेपाल ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को नयी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के बीच अहम बैठक हुई। इस दौरान दोनों देशों ने अंतरिक्ष, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और शहरी विकास …

0 comments

पुरानी मस्जिद गिराने के मामले में याचिकाकर्ता इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख करें: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में 100 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने के मामले में दायर याचिका पर सुनवाई से सोमवार को इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मस्जिद को गिराकर शीर्ष अदालत के वर्ष 2024 के उस ऐतिहासिक फैसले में तय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button