शी चिनफिंग से लेकर पुतिन तक… BRICS Summit के लिए दिल्ली आ रहे दुनियाभर के दिग्गज, देखें पूरी LIST.

भारत की राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और राजधानी में लगातार तमाम देशों के राष्ट्राध्यक्षों का आना जारी है। रूस के राष्ट्रपति, ईरान के राष्ट्रपति, चीन के डेलिगेट्स इनमें प्रमुख हैं।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की तो प्रधानमंत्री से द्विपक्षीय मुलाकात भी हो चुकी है। भारत की अध्यक्षता में हो रहे शिखर सम्मेलन की मुख्य शुरुआत शनिवार को होगी। जिसमें दोपहर 2.30 बजे तमाम देशों के नेता क्लोज डोर मीटिंग में हिस्सा लेंगे।

इसके बाद शाम 4.25 बजे सभी भारत इनोवेट्स एग्जिबिशन में हिस्सा लेंगे। जिसके बाद शाम 5.05 बजे ऑफिशियल फैमिली फोटोग्राफ और संयुक्त पौधारोपण का कार्यक्रम भी होगा। शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भव्य रात्रिभोज का आयोजन को होस्ट करेंगे।

ऐसे में इस महा सम्मेलन में कितने देशों के लीडर्स हिस्सा ले रहे हैं, ये जानने के लिए नीचे देखें पूरी लिस्ट-

देश/क्षेत्रपदनाम
चीनराष्ट्रपतिशी चिनफिंग
रूसराष्ट्रपतिव्लादिमिर पुतिन
ईरानराष्ट्रपतिमसूद पेजेश्कियान
दक्षिण अफ्रीकाराष्ट्रपतिसिरिल रामाफोसा
इंडोनेशियाराष्ट्रपतिप्राबोवा सुबियांतो
मिस्रराष्ट्रपतिअब्देल फतह अल-सीसी
मलेशियाप्रधानमंत्रीअनवर इब्राहिम
अबु धाबीक्राउन प्रिंसशेख खालेद बिन मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान
इथियोपियाप्रधानमंत्रीअबी अहमद अली
वियतनामप्रधानमंत्रीले मिन्ह हंग
ब्राजीलविदेश मंत्रीमाउरो विएरा
थाईलैंडउपप्रधानमंत्रीसिहासक फुआंगकेटकेओ
उजबेकिस्तानउपप्रधानमंत्रीजमशीद कुचकेरोव
यूगांडाउप राष्ट्रपतिजेसिका अलुपो
फिलीपींसराष्ट्रपतिफर्डिनांड आर मार्कोस जूनियर
बुरुंडीराष्ट्रपतिएवरिस्टे नदयिशिमिये
कजाकिस्तानराष्ट्रपतिकासिम-जोमार्ट टोकायेव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button