पुष्पक एक्सप्रेस समेत मुंबई जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग से राहत, लखनऊ से चली स्पेशल ट्रेन; जानिए अपडेट.

पुष्पक एक्सप्रेस सहित मुंबई जाने वाली ट्रेनों के वेटिंग के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन से राहत मिली। सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए एक फेरे में स्पेशल ट्रेन चलाई गई, जिसका लाभ यात्रियों ने उठाया। रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार को लखनऊ जंक्शन से मुंबई के लिए सिंगल टि्रप में स्पेशल ट्रेन चलाई गई। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 02533 लखनऊ जं.-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन सात सितंबर को लखनऊ जंक्शन से शाम 5:10 बजे रवाना हुई। 

यह ट्रेन उन्नाव, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन, ललितपुर, भोपाल, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण जंक्शन, दादर से होते हुए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई शाम 6:30 बजे पहुंचेगी। ट्रेन में जनरल के चार, स्लीपर के चार, थर्ड एसी इकॅानमी के पांच, थर्ड एसी के तीन, सेकेंड एसी के दो, फर्स्ट एसी का एक कोच लगाया जाएगा। इस ट्रेन के संचालन से मुंबई जाने वाली गाड़ियों में वेटिंग से परेशान मुसाफिरों को राहत मिली।

दीपावली के लिए चलेंगी दर्जनभर स्पेशल

दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए दर्जनभर स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा। इससे अनुमान के अनुसार पंद्रह से बीस हजार मुसाफिरों की आवाजाही आसान हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ के रास्ते वाराणसी, चंडीगढ़, जम्मू, मुंबई, अंबाला, दिल्ली, हावड़ा आदि रूटों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button