
विजय कुमार निगम लखनऊ:- भारतीय जनता पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का आज दिन सोमवार (17 अगस्त) को ऐलान हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की लिस्ट में वसुंधरा राजे,स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों के नाम शामिल हैं। नई टीम की जारी लिस्ट के अनुसार, बीजेपी की ओर से 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री बनाये गए हैं। इसके अलावा कुछ और पदों पर नियुक्त किए गए राष्ट्रीय पदाधिकारी भी शामिल हैं। बता दें कि नितिन नबीन की नई टीम में कौन-कौन होगा ? इसे लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे और राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई थी।

श्रीमती स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
नई टीम में श्रीमती स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और इसी तरह विनोद तावड़े, विप्लब देब, सुनील बंसल, सतीश पुनिया, संजय भाटिया को भी राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। भाजपा की नई योजना में बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। जबकि शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह-महामंत्री (संगठन) नियुक्त किया गया है। वहीं आम आदमी पार्टी से बीजेपी में आए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को भी टीम में जगह दी गई है संदीप पाठक को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है तथा श्री पाठक के अलावा राष्ट्रीय मंत्री की सूची में और भी कई नाम हैं।
बीजेपी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ”भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय टीम के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। अनुभव और ऊर्जा से समृद्ध यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में संगठन को नई गति प्रदान करेगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टीम के सभी सदस्य, कार्यकर्ता लगन व भाव से संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए ‘विकसित भारत’ के संकल्प और राष्ट्रसेवा के ध्येय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।”
विधानसभा चुनाव की आहट तेज: कल आगरा में जुटेंगे 5 मंडलों के अधिकारी, आयोग ने तैयार किया मास्टरप्लान
विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में तैयारियां तेज कर दी हैं। मेरठ के बाद अब भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग गुरुवार को आगरा में पांच मंडलों के 21 जिलों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। बैठक में कानून-व्यवस्था से लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं और कार्ययोजना तक …
IndiGo, एअर इंडिया और अकासा ने सऊदी अरब के लिए 30 नवंबर तक सभी उड़ानों को किया रद
सऊदी अरब में बढ़ते सुरक्षा खतरों के बीच IndiGo ने बड़ा फैसला लेते हुए 30 नवंबर तक देश के चार प्रमुख शहरों के लिए अपनी सभी उड़ानें रद कर दी हैं। एयरलाइन ने जेद्दा, मदीना, रियाद और दम्माम से आने-जाने वाली सभी उड़ानों का संचालन फिलहाल स्थगित कर दिया है। इससे सऊदी अरब में IndiGo …
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर, IIT कानपुर के नोएडा परिसर में होगा भवन का निर्माण
योगी आदित्यनाथ का बुधवार को सम्पन्न कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लग गई है। इन प्रस्तावों के पास होने से प्रदेश में शिक्षा, तकनीकी विकास, खेल बुनियादी ढांचे और उच्च शिक्षण संस्थानों के विस्तार को बड़ा बल मिलेगा। इसके साथ उत्तर प्रदेश पंचायतराज संशोधन अध्यादेश प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। मुख्यमंत्री योगी …
यूपी और उत्तराखंड के बीच 20 हजार करोड़ से अधिक के संपत्ति विवाद सुलझे, लंबित मामलों पर भी बनी सहमति
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच संपत्तियों के बंटवारे और उनके स्वामित्व से जुड़े 20 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिए गए हैं। दोनों राज्यों के बीच अभी कुछ मामले लंबित हैं, जिन्हें भी जल्द निपटाने पर सहमति बनी है। इनमें सिंचाई विभाग की संपत्तियों से जुड़े मामले भी …
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव, पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने बढ़ाने को मंजूरी
योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से ग्राम पंचायतों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ाने के प्रस्ताव को छह महीने का विस्तार मिलने से अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का विधानसभा चुनाव के बाद होना तय माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश यूपी पंचायत चुनाव फिलहाल टल गया है। पंचायत प्रशासकों का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ने से अब यह विधानसभा …
जेन-जी और जेन-अल्फा को बताना होगा 10 साल पहले के यूपी का सच: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक निजी चैनल के कार्यक्रम राइजिंग भारत समिट में कहा कि आज की जेन-जी और जेन-अल्फा पीढ़ी को 10 वर्ष पहले के उत्तर प्रदेश की अराजकता, दंगे, गुंडागर्दी और पहचान के संकट के बारे में बताना जरूरी है। 15 से 25-27 वर्ष की उम्र के युवाओं ने उस दौर को नहीं …
जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो सिस्टम का दुश्मन है: सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीरो टॉलरेंस केवल माफिया के लिए नहीं, हर उस गुंडे के लिए है जो इस सिस्टम का दुश्मन है और उसके खिलाफ उसी प्रकार की कार्रवाई भी की जाएगी। एक निजी चैनल का कार्यक्रम “राइजिंग भारत समिट” में प्रदेश की कानून-व्यवस्था, निवेश और आर्थिक विकास पर चर्चा करते हुए …
सपा-कांग्रेस घोषित रामद्रोही, राम भक्तों के खून से सने हुए हैं इनके हाथ: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास राम मंदिर का विरोध करने का रहा है। ये लोग अयोध्या को बदनाम करने और भारत की सनातन आस्था को बदनाम करने के लिए कुछ न कुछ स्वांग रचेंगे। ये लोग घोषित रामद्रोही हैं, राम भक्तों के खून …
‘योगी की पाती’ बनी सत्ता और समाज के बीच विश्वास की डोर, जगतगुरु सतीशाचार्य जी महाराज ने की सीएम की पहल की सराहना
जनता से सीधा संवाद, संवेदना और विश्वास का अनूठा माध्यम बनी ‘योगी की पाती’ अपने 50 सप्ताह पूरे कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस पहल को समाज के विभिन्न वर्गों से सराहना मिल रही है। जगतगुरु स्वामी सतीशाचार्य जी महाराज ने भी ‘योगी की पाती’ के कई संस्करणों का अध्ययन करने के बाद …
सीएम योगी आदित्यनाथ ने UP Police और ATS के योगदान को सराहा, बोले- प्रदेश Lawless Land से Land of Law
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ में आतंकी हमलों से निपटने की तैयारी को परखने के साथ एनएसजी और एटीएस के संयुक्त प्रशिक्षण का लखनऊ पुलिस लाइन में शुभारंभ किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि आंतरिक सुरक्षा के मोर्चे पर केंद्र और राज्य सरकार की नीति स्पष्ट है। इसमें न …




