NEET विवाद के बाद सरकार का बड़ा कदम, परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए लोकसभा ने एंटी-पेपर लीक बिल किया पारित

प्रस्तावित संशोधनों के तहत सभी जांच दो महीने के भीतर पूरी करनी होंगी। विधेयक में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को त्वरित अदालतें स्थापित करने का निर्देश देने का भी प्रस्ताव है। ये अदालतें आरोपपत्र दाखिल किए जाने के तीन महीने के भीतर मुकदमे की कार्यवाही पूरी करेंगी।

नयी दिल्ली । लोकसभा ने बुधवार को श्लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी। नीट प्रश्नपत्र लीक की पृष्ठभूमि में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) अधिनियम, 2024 में सख्त प्रावधान शामिल करने के लिए लाए गए इस संशोधन विधेयक पर हुई चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की कुछ टिप्पणियों को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस कारण सदन की कार्यवाही पहले एक बार करीब 40 मिनट के लिए अपराह्न ढाई बजे तक और फिर तीन बजे तक स्थगित कर दी गई। तीन बजे सदन की बैठक शुरू होने पर कांग्रेस के सांसद एलओपी को बोलने दो के नारे लगाते हुए हंगामा कर रहे थे। हंगामे के बीच ही प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब दिया और उनके जवाब के बाद सदन ने ध्वनिमत से विधेयक को मंजूरी प्रदान कर दी। विधेयक पारित होने के बाद कांग्रेस सांसदों की नारेबाजी के बीच ही अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी। चर्चा का जवाब देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक के मामले में सरकार ने फौरन कार्रवाई की और 12 जुलाई को जांच सीबीआई को सौंप दी गई। उन्होंने कहा कि कल इस मामले में आरोपपत्र दायर कर दिया गया है और आज से सुनवाई शुरू हो गई है।

सिंह ने कहा कि नए संशोधन विधेयक के प्रभाव में आने के बाद फास्ट ट्रैक अदालत में सुनवाई के साथ इस मामले में पांच महीने में फैसला आ जाएगा। सिंह ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के विरुद्ध कड़े प्रावधान के साथ मूल कानून 2024 में लागू किया गया था और आज प्रश्नपत्र लीक संबंधी खामियां सामने आने के बाद सरकार ने माना कि कानून को और कड़ा बनाने की जरूरत है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली में मासूम बच्चों पर जुल्मोसितम ढाया गया, जबकि सरकार ने सर्वोच्च संयम के साथ कार्रवाई की और सुनिश्चित किया कि कोई हताहत नहीं हो। उन्होंने कहा, शायद वह (गोगोई) अपने अनुभव से बोल रहे थे। क्योंकि असम में 1979 से 1984 तक छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई में 860 लोग मारे गए थे जिनमें अधिकतर छात्र थे। उस समय असम में कांग्रेस की सरकार थी।श्श् सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने देश में पिछले कुछ साल में 152 बार प्रश्नपत्र लीक होने और इनमें 750 करोड़ बच्चों के प्रभावित होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पता नहीं प्रियंका गांधी यह आंकड़ा कहां से लाईं। प्रियंका गांधी ने 2024 का कानून लागू होने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने की बात कही, जबकि ऐसे मामलों में 52 प्राथमिकियां दर्ज हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्रतिबद्धता के अनुरूप यही सरकार 2020 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई जो कांग्रेस का अधूरा काम था। लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के प्रावधानों के अनुसार परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक करने या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों को कम से कम पांच साल और अधिकतम 10 साल तक के कारावास तथा 50 लाख रुपये तक के जुर्माने की सजा हो सकती है। इसी तरह संगठित अपराधों के लिए कम से कम सात साल के कारावास और 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रस्ताव है।

योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार किसान कल्याण, स्वच्छता और मंडियों में बेहतर व्यापारिक वातावरण विकसित करने की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में मंडी परिषद द्वारा संचालित ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान’ के अंतर्गत 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के अवसर पर प्रदेश की सभी मंडी समितियों …

0 comments

स्वच्छ पेयजल की जांच में उ.प्र. देश में दूसरे स्थान पर

विजय कुमार निगम लखनऊ:- ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और लोगों को सुरक्षित पानी उपलब्ध कराने की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों को महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में गांवों में फील्ड टेस्टिंग किट (एफटीके) के माध्यम से जल गुणवत्ता की जांच के मामले में उत्तर प्रदेश देश में …

0 comments

योगी सरकार के प्रयासों से देश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को नौकरी तलाशने वाले के बजाय रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार की प्रभावी नीतियों, वित्तीय प्रोत्साहन और संस्थागत सहयोग के परिणामस्वरूप उत्तर प्रदेश आज देश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में अपनी …

0 comments

रिसर्च और इनोवेशन में भारत, बेल्जियम और लक्जमबर्ग एयरोस्पेस बढ़ाएंगे सहयोग

नयी दिल्ली । भारत, बेल्जियम और लक्जमबर्ग आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और एयरोस्पेस, अनुसंधान, नवाचार और उच्च शिक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने पर सहमत हुए हैं। यह जानकारी वाणिज्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में दी गई। जेईसी की सह-अध्यक्षता वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल, बेल्जियम के …

0 comments

दिल्ली में पटाखों की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, 1,073 किलो से ज्यादा पटाखे जब्त

नयी दिल्ली दिल्ली पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर जिले में 10 प्राथमिकी दर्ज की हैं और कुल 1,073.426 किलोग्राम पटाखे जब्त किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निहारिका भट्ट के अनुसार, सबसे …

0 comments

UP MLC Election की सफलता पर अखिलेश यादव गदगद, बोले- गिनती में पांच सीटें, लेकिन 50 जिलों में हारी BJP

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के नतीजों से बेहद गदगद हैं। पार्टी मुख्यालय पर सपा प्रमुख ने शुक्रवार को विधान परिषद चुनाव में जीतने वाले प्रत्याशियों को बधाई दी। अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के परिणाम को लेकर कहा कि इन सीटों की संख्या भले पांच …

0 comments

चक्रवात अर्नब की तबाही पर कांग्रेस का केंद्र से आग्रह, प्रभावित परिवारों के लिए की मांग

नयी दिल्ली । कांग्रेस ने चक्रवात अर्नब से हुई तबाही पर चिंता जताते हुए शुक्रवार को केंद्र से आग्रह किया कि वह राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर राहत एवं पुनर्वास प्रयासों का नेतृत्व करे और सभी प्रभावित परिवारों को पीएम केयर कोष के जरिये समय पर सहायता सुनिश्चित करे। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने …

0 comments

लखनऊ में अमित शाह ने भरा जोश, बोले- सरकार और नेता नहीं, केवल कार्यकर्ता जिता सकता है चुनाव

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में करीब 37 मिनट तक संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उनका पूरा संबोधन कार्यकर्ताओं के नाम रहा। उन्होंने कार्यकताओं को मालिक कहते हुए साफ कहा कि वही चुनाव जिता सकते …

0 comments

दीपावली से पहले किसानों को PM Kisan Samman Nidhi का उपहार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्रांसफर की निधि; UP के 2.2 करोड़ किसान लाभांवित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात दौरे पर देश भर के करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की धनराशि ट्रांसफर की। प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के बनासकांठा जिले के भीलड़ी में आयोजित कार्यक्रम में देश के दस करोड़ के अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की …

0 comments

‘यूपी में तीसरी बार भाजपा सरकार बनी तो लागू कर देंगे UCC’, लखनऊ में अमित शाह का एलान

 भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के थिंक टैंक माने जाने वाले अमित शाह की देखरेख में अपने अभियान को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी कवायद तेज कर दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह …

0 comments

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button