
विजय कुमार निगम लखनऊ:-मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए प्रत्येक व्यक्ति से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यहां आए लोगों से कहा कि आप परेशान कतई न हों, सरकार हर उचित समस्या का निष्पक्ष समाधान कराएगी।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों के साथ आए बच्चों से भी बातचीत की, उनकी पढ़ाई और रूचि के बारे में भी जाना, फिर सभी को चॉकलेट भी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं-शिकायतें सुनीं।
उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां आईं शिकायतों का निस्तारण और समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराया जाए। अधिकारियों को निर्देश- समयसीमा के भीतर निष्पक्षता से कराएं निराकरण मुख्यमंत्री ‘जनता दर्शन’ में आए फरियादियों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनके प्रार्थना पत्र लेते हुए शिकायतों व समस्याओं को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा-परेशान न हों, सबकी उचित समस्या पर प्रभावी कार्रवाई कराई जाएगी।
अपराध व जमीन पर जबरन कब्जा किए जाने संबंधी शिकायतों पर मुख्यमंत्री योगी ने पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके साथ ही इलाज के लिए आर्थिक मदद से जुड़े प्रार्थना पत्रों पर उन्होंने अस्पतालों के एस्टिमेट की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने को कहा। श्री योगी ने लोगों को आश्वस्त किया कि एस्टिमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई और उनकी रुचि के बारे में भी जाना ‘जनता दर्शन’ में अभिभावकों के साथ कुछ बच्चे भी आए थे। मुख्यमंत्री ने इन बच्चों को दुलारा, उनसे पढ़ाई और रुचि के बारे में भी पूछा, फिर चॉकलेट के साथ आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें। इसके साथ ही किसी अन्य विधा (खेल, गीत-संगीत, कला, नाट्य) आदि में भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भीतर की कला को निखारें।
सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बनाएं व्यवहार का हिस्सा.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘योगी की पाती’ लिखकर प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी और 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने गणेश चतुर्थी को सामाजिक एकता एवं राष्ट्र के प्रति संकल्प को सुदृढ़ करने वाला महापर्व बताया। मुख्यमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर देते हुए प्रदेशवासियों से अपील की कि …
CM योगी “एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत चुकाता था पूरा उत्तर प्रदेश”
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गलती एक व्यक्ति करता है, लेकिन उसकी कीमत पूरे संस्थान को चुकानी पड़ती है। ठीक वैसे ही एक व्यक्ति और एक परिवार की कीमत उत्तर प्रदेश को पहचान के संकट, कानून व्यवस्था के भीषण संकट, अराजकता और भ्रष्टाचार के रूप में चुकानी पड़ती थी। कृत्य एक …
युवाओं को नशे से बचाने के लिए योगी सरकार का सख्त, अधिकारियों को लगातार निगरानी के निर्देश.
युवाओं और नाबालिगों को नशे की चपेट में आने से बचाने के लिए योगी सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। सरकार की नीति केवल अवैध और जहरीली शराब पर अंकुश लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि कम उम्र के बच्चों तक शराब की पहुंच रोकने पर भी विशेष जोर है। लखनऊ में नाबालिग को …
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार की सख्ती, लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित
विजय कुमार निगम लखनऊ:– योगी सरकार ने जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (वि./यां.) में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी …
CM योगी के नेतृत्व में गोवंश संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
विजय कुमार निगम लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा निराश्रित एवं बेसहारा गोवंश के संरक्षण के साथ ही उनके बेहतर पालन-पोषण के लिए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सीएम सहभागिता योजना के माध्यम से निराश्रित गोवंश को इच्छुक एवं पात्र लाभार्थियों को सुपुर्द कर उनका संरक्षण और …
वाराणसी में जलभराव को लेकर योगी सरकार सख्त, लापरवाही बरतने पर एक्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड.
योगी सरकार ने जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया है। वाराणसी में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) के निर्माण खंड (वि./यां.) में तैनात अधिशासी अभियंता पवन कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं …
‘उद्दंड व्यवहार पर अंकुश जरूरी’, लोकायुक्त संगठन के स्वर्ण जयंती समारोह में बोले सीएम योगी.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भी लोक सेवक गलत करता है तो उसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। कई बार व्यक्ति को ताकत मिलने पर वह उच्छृंखल और उद्दंड व्यवहार करने लगता है। उन्होंने रामचरितमानस की पंक्ति ‘प्रभुता पाई काहि मद नाहीं’ का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे में कहीं न कहीं अंकुश …
योगी की पाती: सीएम ने गणेश चतुर्थी और विश्वकर्मा पूजा की दी शुभकामनाएं, ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया जोर.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गणेश चतुर्थी और 17 सितंबर को आने वाले भगवान विश्वकर्मा पूजन उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों के नाम एक पाती लिखी है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान करते हुए ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के संकल्प को दोहराया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गणेशोत्सव …
सपा की सरकार बनी तो बंद होगी आउटसोर्सिंग, अभ्यर्थियों को मिलेगी पक्की नौकरी: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार संविधान व लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा सरकार में कानून और संविधान से काम नहीं हो रहा है। सरकार ने पुलिस को खुली छूट दे रखी है। गुंडा एक्ट लगाने को लेकर हाईकोर्ट की टिप्पणी बेहद गंभीर है। रविवार को जारी प्रेस बयान …
Gen-Z को विरासत से जोड़ने के लिए एक दिन की यात्रा कराएगी सरकार, गाइडेड विजिट की मिलेगी सुविधा
जेन-जी को अपनी जड़ों, इतिहास और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी देने के लिए प्रदेश सरकार ने राजकीय संग्रहालयों और विद्यार्थियों को ”एक दिवसीय अध्ययन यात्रा योजना” से जोड़ने की पहल शुरू की है। लखनऊ के राज्य संग्रहालय से शुरुआत हुई, जहां जिले के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज एवं पीएम श्री राजकीय उप्र सैनिक …




